सात महीने के बच्चे के पेट में निकला 2 किलो का बच्चा, प्रयागराज से सामने आया हैरान करने वाला केस।

सात महीने के बच्चे के पेट में निकला 2 किलो का बच्चा, प्रयागराज से सामने आया हैरान करने वाला केस।: उत्तर प्रदेश के एक शहर प्रयागराज से हैरान कर देने वाला मेडिकल मामला सामने आया है। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में एक 7 महीने के छोटे बच्चे के पेट से ऑपरेशन के द्वारा 2 किलो का दूसरा बच्चा निकाला गया है। लेकिन यह 2 किलो के भ्रूण में जान नहीं थी। 7 महीने बच्चे के पेट में यह भ्रूण जन्म के बाद से ही बड़ा होने लगा था। जैसे ही यह केस सामने आया वैसे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच ढेर सारी बातें होने लगी।

इन्हें भी पढ़े।

लोगों ने इसे बताया कुदरत का करिश्मा।

इस इलाके के लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं। डॉक्टरों का मानना है कि मेडिकल फील्ड में ऐसे केस कभी-कभी सामने आते रहते हैं। बच्चे के पिता प्रयागराज के एक छोटे इलाके कुंडा में रहने वाले हैं। बच्चे के पिता व्यवसाय रूप से कपड़े सिलने का काम करते हैं। बच्चे का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर डी कुमार का यह कहना है कि ऑपरेशन के बाद 7 महीने का बच्चा पूरी तरीके से स्वस्थ है। मेडिकल फील्ड में इस चीज को फीटस इन फिटू कहां जाता है। दुनिया में अभी तक इस तरीके के के लगभग 200 बार सामने आए हैं।

मां के पेट में ही शुरु होता है प्रोसेस।

बच्चे का इलाज करने वाले डॉक्टर का यह कहना है कि यह प्रोसेस मां के गर्भ में ही शुरू हो जाता है। बच्चा पूरे तरीके से स्वस्थ है लेकिन इस बच्चे की मां की मृत्यु हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि यह बहुत रेयर केस होता है जब ऐसा मामला देखने को मिलता है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment