अभी के समय में गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।

अभी के समय में गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।: अभी के समय में गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।: दोस्तों क्या आप भी एक किसान है और आप गांव में रहते हैं, अगर ऐसा है तो यह लेख आपके लिए ही हैं। आपको बता दें कि गांव में रहने वाले लोग बिजनेस को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर पाते हैं क्योंकि वहां पर जानकारी की कमी होती है। गांव के लोग खेती और पशुपालन करना ही अच्छे से जानते हैं।

ऐसे में अगर आप एक किसान हैं और साथ ही आप पशुपालन भी करते हैं इस लेख में हम आपको पशु पालन से निकली गोबर से जुड़ी बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे। अगर आप पशु पालन करते हैं तो वह गोबर जरूर देते होंगे, ऐसे में आप उन गोवर के इस्तेमाल से हजारों लाखों कमा सकते हैं। बस आपको थोड़ी उपकरण और जानकारी के आवश्यकता है। इसे आप आसानी से अपने गांव या घर के बाहर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उस बिजनेस आइडिया के बारे में जो गोबर के इस्तेमाल से किए जाते हैं।

गोबर से उपले का बिजनेस। 

दाल, रोटी, दूध, घी और प्रसाद इत्यादि को गैस के बजाय कंडे से बनाने पर उनके गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का कोई कमी नहीं आती है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों और दाह संस्कारों में गोबर के उपलों की विशेष महत्व है। गोबर से उपले का बिजनेस बहुत पुराना है। गोबर से उपले बनने के बाद उसको बेचने के लिए परिश्रम की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि आजकल जो है पशुओं के जो पालन है वह बहुत कम लोग करते हैं।

इसलिए हर घर में गोबर से उपले की जरूरत है और साथ ही आप इसे ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी सेलिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको इ कॉमर्स में एकाउंट बनाना होता है उसके बाद आप इंडिया मार्ट, अमेजॉन या फ्लिपकार्ट में गोबर से उपले को बेच सकते हैं। वह गोबर से उपले बनाने के लिए किसी विशेष मशीन की आवश्यकता नहीं होती है। इसे मैनुअली हाथ से बनाया जाता है या फिर सांचे का उपयोग किया जाता है। 

गोबर से साम्ब्रानी धूपबत्ती का बिजनेस।

आजकल मार्केट में गोबर से साम्ब्रानी धूपबत्ती का बिजनेस का खूब डिमांड और चलन है क्योंकि यह गोबर से बनने की वजह से इसका विशेष महत्व है। हमारे देश में धार्मिक आस्था को विशेष महत्व दिया जाता है। इस वजह से गोबर से साम्ब्रानी धूपबत्ती का जो महत्व है, वो मंदिरों में, पूजा स्थलों में, धार्मिक अनुष्ठानों में इसका बहुत ज्यादा डिमांड है।

गोबर से साम्ब्रानी धूपबत्ती का जो बिजनेस है इसे साँचा की सहायता से बनाया जाता है और अधिक मात्रा में प्रोडक्शन के लिए मशीन की सहायता से इसको बनाया जाता है। यदि हम इसके रॉ मटेरियल की बात करें तो 80 परसेंट इसमें गोबर होता है केवल 20 परसेंट जो है इसमें धूपबत्ती बनाने वाला मसाला को जो से मिक्स किया जाता है। 

गोबर से वैदिक प्लास्टर का बिजनेस। 

जयपुर में रोहतक के भरत कालोनी के एक डॉक्टर ने आयुर्वेद और साइंस का मेल करके वैदिक प्लास्टर को तैयार किया है। दोस्तों वैदिक प्लास्टर को गाय के गोबर से बनाया जाता है और यह गर्मी के दिनों में टेम्प्रेचर को 8 से 10 डिग्री तक कम कर देता है और साथ ही दोस्तों सर्दी के दिनों में उसी टेम्प्रेचर को 8 से 10 डिग्री तक बढ़ा देता है।

वैदिक प्लास्टर बनाने के प्रोसेस में 10% गोबर और 70% जिप्सम, 15% रेतीली मिट्टी और 5% गवार गम और नीबू के रस के पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। यदि वैदिक प्लास्टर की सेलिंग की बात करें तो ₹30 प्रति वर्ग फीट की दर से मार्केट में बिक जाती है और इसका मार्केट में इतना ज्यादा डिमांड है और यह बहुत ही यूनिक बिजनेस है और इसे बहुत ही कम लोग बहुत कम जगह में शुरू करके इस बिजनेस को कर रहे हैं। 

गोबर गैस का बिजनेस।

दोस्तों यदि आप डेयरी का बिजनेस करते हैं या आप पशुपालन करते हैं और आपके पास काफी मात्रा में गोबर है तो आप गोबर से गोबर गैस का प्लांट लगा करके बिजनेस करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। गैस प्लांट से उत्पन्न गैस को आप अपने आसपास में घरों में सप्लाई करके इस बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। गोबर गैस बैठाने में चूल्हे और पाइप को जोड़कर लगभग ₹50,000 से ₹55000 की जरूरत पड़ती है।

अगर कोई किसान पशु पालन कर रहा है और उसके पास 10 से 12 गाय या भैंस है तोबा उसी जगह इसका प्लांट शुरू कर सकता है। इसके कई सारे फायदे हैं, गोबर गैस से निकली वेस्टिज को आप खेत में खाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरकार सब्सिडी भी प्रदान करती है, जिसमें आपको ₹12000 तक मिलता है।

गोबर से क्वायल का बिजनेस। 

दोस्तों, केमिकल वाली क्वाइल बच्चों, बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी स्वांस संबंधी विभिन्न रोगों को आमंत्रित करती है। कई लोगों को केमिकल क्वायल से एलर्जी भी रहती है। लेकिन गोबर से जो क्वायल बनती है वह 100 परसेंट हर्बल होने के कारण किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

गोबर में कपूर और नीम के तेल से गोबर का क्वायल बनाया जाता है जो कि मार्केट में केमिकल वाले क्वायल से भी अगर कम कीमत में अगर बेचे तो भी आप बहुत ज्यादा मुनाफा ले सकते हैं। मार्केट में गोबर के क्वायल का रेट ₹40 से ₹60 तक रहता है। ऐसे में आप दिन के 10भी बेचते हैं तो आपको आराम से 400 से 600 आमदनी हो जाएगा

FAQ:

गोबर के उपले कहां बिकते हैं?

गोबर के उपले बनाकर आप बाजार में या ऑनलाइन वेबसाइट पर बेच सकते हैं, जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट आदि।

एक गोबर का क्वायल कितने रुपए में मिलता है?

एक गोबर का क्वायल ₹40 से ₹50 रुपए में मिलता है।

गोबर से वैदिक प्लास्टर कैसे बनाया जाता है?

गोबर से वैदिक प्लास्टर बनाने के लिए 10% गोबर और 70% जिप्सम, 15% रेतीली मिट्टी और 5% गवार गम और नीबू के रस के पाउडर का इस्तमाल किया जाता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको अभी के समय में गोबर से जुड़ी 5 बिजनेस आइडिया के बारे में बताएं हैं। पहले के समय में गोबर की बस उपले बनाए जाते थे जिससे घर में इस्तेमाल करके खाना बनाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे उपकरणों और तकनीकी बढ़ने के कारण इसका इस्तेमाल अधिकतर हर चीज में होने लगा है।

ऐसे में आप सही वक्त रहते गोबर से जुड़ी कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो आगे चलकर वह आपको मुनाफा दे सकता है। ऊपर दिए गए आइडिया में आप किसी एक का चयन कर सकते हैं और उसका बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आशा करता हूं कि लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment