बड़हल खाने से रुक जाएगा आपका बुढ़ापा, हमेशा दिखेंगे जवां, साथ ही सेहत के लिए है रामबाण।

बड़हल खाने से रुक जाएगा आपका बुढ़ापा, हमेशा दिखेंगे जवां, साथ ही सेहत के लिए है रामबाण।: भारत में आम और जामुन के मौसम में तमाम गांव और शहर में एक और फल पाया जाता है। इस फल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और यह धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में जा रहा है। कटहल के जैसे ही दिखने वाला यह फल छोटे साइज में होता है जिसे लोग बड़हल के नाम से जानते हैं।

भारत में इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बड़हल का फल पकने के बाद यह हल्की लाल और पीले रंग का हो जाता है। खाने में इसका स्वाद खट्टा मीठा रहता है और यह फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बरसात के मौसम में बड़हल बाजार में मिलते हैं और इसकी कीमत ₹5 प्रति किलो होता है। इसे और अन्य नामों से भी जाना जाता है जैसे मंकी फ्रूट, लकूच, घेउ, दाहे आदि। इसके सेवन से हमारा पेट साफ रहता है और हमारे शरीर में एनर्जी की भी बूस्ट होती है। साथ ही यह हमारे शरीर की गर्मी को भी दूर करता है।

इन्हें भी पढ़े।

बड़हल के अंदर है पोषक तत्वों का भंडार।

बड़हल के फल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है और साथ ही इसमें सेहत के लिए उपयोगी तमाम मिनरल्स पाए जाते हैं। इस फल को विटामिन का भंडार माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और कॉपर की भरपूर मात्रा पाया जाता है। बड़हल के फल ही नहीं बल्कि बीच भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन आवश्यकता से ज्यादा खाने पर बड़हल हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद है बड़हल।

बड़हल का फल हमें कई तरीके के बीमारियों से बचाता है। रोजाना खाने पर यह हमारे लीवर को सुरक्षित रखता है और इससे जुड़ी सारी बीमारियों के खतरे को कम करता है। यह हमारे डाइजेशन को भी दुरुस्त रखता है। बड़हल का फल खाने से हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके सेवन से स्किन में जोड़िया नहीं आती है और साथिया त्वचा के घाव जैसे समस्याओं को दूर करता है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment