बांस की खेती का बिज़नेस कैसे शुरू करें?: दोस्तों आज बांस की खेती से आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप इस खेती के साथ अन्य फसल भी अपने खेत में ले सकते हैं और बांस की बढ़ती मांग को देखते। दोस्तों सरकार भी बांस की खेती को बढावा दे रही है। सरकार द्वारा राष्ट्रीय बांस मिशन जिसको आप कह सकते हैं नेशनल बम्बू मिशन चलाया जा रहा है जिसमें सरकार द्वारा आपको बांस की खेती के लिए मदद कराई जा रही है।
नेशनल बांस मिशन है दोस्तों इसके तहत सरकार बांस की खेती से लेकर उसकी बिक्री तक में मदद कर रही है। किसानों को सरकारी नर्सरी से बांस की तरह तरह की किस्मों का पौधा मुफ्त मुहैया कराया जाता है। चलिए दोस्तों आज हम बांस की खेती के बारे में पूरी जानकारी लेते हैं कि किस तरीके से आप बांस की खेती से आसानी के साथ अपने खेत में 5 से 8 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। चलिए शुरू करते हैं
बांस की खेती में लाभ।
पहला लाभ यह है दोस्तों आप एक बार अगर बांस की खेती करते हैं तो लगभग 40 साल तक इसकी उपज होती है और इसमें अगर कॉम्प्टीशन की बात करें तो बहुत कम कांप्टीशन है क्योंकि बांस की खेती ज्यादातर लोग नहीं करते हैं। आप सबसे अच्छी बात यह है कि आप जो बांस है वह आपके लोकल मार्केट में भी बेच सकते हैं। और एक और अच्छी बात यह है दोस्तों की बांस की खेती करने के साथ साथ आप उस खेत में अलग से तेल है, उड़द है जो है फिर सरसों की फसल भी लगा सकते हैं जिससे कि आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
और दोस्तों सबसे अच्छी बात यह है कि जो भी बांस की पत्तियां रहती है वह पशुओं के चारे में भी आप खिला सकते हैं और यह बांस जो रहता है, जो आप उत्पादन करेंगे, उपज लाएंगे। यह कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल होता है। इसकी मदद से घर भी बनाया जाता है, फ्लोरिंग भी बनती है, फर्नीचर भी बनता है। इस तरीके से बहुत सारे लाभ होने के कारण आपको बांस की खेती करना चाहिए।
बांस की खेती में सरकार का मदद।
दोस्तों अगर आप एक पौधा लगाते हैं तो उसकी तीन साल में औसतन अगर उसके खर्च की बात करें तो ₹240 प्रति प्लांट आता है और इसमें ₹120 प्रति प्लांट सरकार मदद करती है। कहने का सीधा सा मतलब यह है कि 50 परसेंट आपको पैसे लगाने होते हैं। यह बांस की खेती में 50% सरकार आपको मदद करती है जिसमें केंद्र और राज्य सरकार का प्रतिशत है।
जबकि लगभग 60% पैसा केंद्र सरकार देती है और इसमें से 40% सरकार आपकी जो स्टेट सरकार है वह देती है। तो इस तरीके से भारत सरकार भी काफी अच्छी मदद कर रही है। बांस की खेती में आप आपके जो जिला कृषि विभाग है वहां से जानकारी ले सकते हैं।
बात कर लेते दोस्तों बांस की किस्मों का चयन किस तरीके से करें।
तो दोस्तों पूरे भारत में 136 किस्म के बांस पाए जाते हैं लेकिन इनमें से 10 में किस्में महत्वपूर्ण है जो कि उत्पादन कार्य में इस्तेमाल होता है। सबसे पहले आपको बांस की प्रजाति का चुनाव करना होगा क्योंकि बांस की हर एक किस्म का अपना अलग अलग महत्व है जैसे कि फर्नीचर बनाने के लिए अलग प्रजाति का इस्तेमाल होता है।
फ्लोरिंग बनाने के लिए अलग प्रजाति का इस्तेमाल होता है, कंस्ट्रक्शन के लिए अलग प्रजाति का इस्तेमाल होता है। इसलिए आपको बांस का चयन अच्छे तरीके से करना है। और अधिक जानकारी के लिए आप कृषि विभाग के पास जाकर जानकारी ले सकते हैं कि कौन से बांस का किस्म का आपके शहर में सबसे अच्छा उत्पादन होगा।
बांस की खेती कैसे करें।
तो बांस का पौधा 3 से 4 मीटर की दूरी पर लगाया जाता है। क्योंकि काफी ज्यादा झाड़ में रहता है इसलिए बहुत अधिक दूरी इसको लगाना पड़ता है। इसलिए इसके बीच में आप अन्य फसलों की फसल कर सकते। इतनी ज्यादा दूरी होने के कारण। किसान एक हेक्टेयर में लगभग अगर जरूरत की बात करें दोस्तों तो 25 पौधे लगा सकता है।
बांस की खेती में बांस को तैयार होने का समय।
तो इसकी खेती 3 से 4 साल में तैयार हो जाती है। इसके पौधे साल में कटाई शुरू कर देना चाहिए। अगर किसान बांस की खेती करते हैं तो इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रह सकता है और साथ में इसके फर्नीचर की मांग भी काफी अधिक है। इसलिए आप इसकी खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
बांस की खेती में कमाई।
दोस्तों 4 साल बाद आप लगा बांस की खेती से 4 से 5 लाख रुपए कमा सकते हैं। आपको सबसे पहले हम बता दें कि बांस की खेती आप एक बार कर देते हैं तो आपको 40 साल तक कोई प्लांटेशन करने की जरूरत नहीं है। एक बार आपने बांस खड़े कर दिए तो वही आपको कमाई देती रहेंगी।
इसके साथ साथ दोस्तों आप बांस की खेती जो 3 से 4 मीटर की दूरी रखी उस दूरी में आप दूसरी खेती भी कर सकते हैं हर साल। और उससे भी आप आसानी के साथ 1 से 2 लाख रुपए कमा सकते हैं। तो अगर ओवरऑल बात करें तो आप एक हेक्टर में लगभग 5 से 8 लाख रुपए प्रति साल इस खेती से कमा सकते हैं।
बांस की खेती में अधिक जानकारी
अब बात कर लेते हैं दोस्तों की बांस की खेती की और अधिक जानकारी कैसे लें आप आपके कृषि विभाग, केंद्र में या फिर जिला कृषि विभाग में जानकारी ले सकते हैं या फिर आप ऑनलाइन जाकर भी बम्बू मिशन की वेबसाइट है वह पर जाकर जानकारी ले सकते हैं।
FAQ:
बांस की खेती में कितना इन्वेस्टमेंट लगता है?
बांस की खेती में आपको ज्यादा नहीं मात्र 10000 से 20000 तक का इन्वेस्टमेंट लगता है।
बांस की खेती का बिजनेस करके कितना कमाया जा सकता है?
बांस की खेती का बिजनेस करके आप कुछ सालों के बाद लाखों रुपया कमा सकते हैं।
बांस की खेती करने के लिए सरकार कितनी सब्सिडी देती है?
बांस की खेती करने के लिए सरकार 50% तक सब्सिडी देती है।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको बताएं हैं कि आप बांस की खेती का बिजनेस कैसे शुरू करें? दोस्तों इस बिजनेस की खासियत यह है कि इसमें ज्यादा कंपटीशन नहीं है लेकिन आप इसकी खेती करते हैं तो कुछ सालों के बाद यह बिजनेस आपको लाखों रुपया तक कमा कर दे सकता है। दोस्तों आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और इससे आपको अच्छी जानकारी मिली होगी। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।