बिपाशा बसु ने बताया जन्म के समय उनकी बेटी के दिल में थे 2 छेद।: बॉलीवुड की फेमस सेलिब्रिटी ग्रोवर और बिपाशा बासु के घर पिछले साल नवंबर महीने में बेटी का जन्म हुआ था। जन्म के बाद उनकी तबीयत को लेकर कभी भी बिपाशा बसु ने या करण सिंह ग्रोवर ने कोई बात नहीं की। लेकिन हाल ही में बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत करने के दौरान एक घटना के बारे में बताया। इस बातचीत में बिपाशा बासु ने बताया कि जब उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ था तो उनके दिल में दो छेद थे।
इन्हें भी पढ़े।
बिपाशा ने अपना दर्द को बयां करते हुए बताया कि उन्हें बेटी के जन्म के 3 दिनों के बाद पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। बिपाशा बसु ने बताया कि उनके लिए कितना कठिन था कि वह अपनी छोटी सी बच्ची को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेज सकें। घटना के बाद बिपाशा बसु बहुत परेशान थी। बिपाशा बासु की बेटी देवी का दिल में दो छेद होने के कारणसर्जरी करवाने का नौबत आ गया था, इसके बाद उनकी बेटी का सर्जरी हुआ। बिपाशा बासु ने बताया कि अभी उनकी बेटी देवी पूरी तरीके से ठीक है।
साथ ही बिपाशा बासु ने अपना अनुभव को सभी के साथ बताते हुए कहा कि वह चाहती है कि अन्य माता-पिता भी इसको लेकर जागरूक हो और अपने बच्चे के दिल में छेद है तो उन्हें जरूरी जानकारी मिले। बहुत से ऐसे माता-पिता होते हैं कि उन्हें इस बारे में काफी दिनों तक कुछ नहीं पता चलता है इसे कारण आगे चलकर उस बच्चे को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिपाशा बसु इन सभी बातों को बताते हुए काफी इमोशनल हो गई थी।
आगे पढ़े।