Cancer: रेस्टोरेंट में Black Box में दिया गया खाना सेहत के लिए है बहुत खराब, कैंसर का बढ़ता है खतरा।: अभी के समय में प्लास्टिक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने के बाद प्लास्टिक की पन्नी में दूध लेने से लेकर प्लास्टिक के डिब्बे में खाना खाने तक, हम लोग इसका इस्तेमाल रोज करते हैं।
अभी के समय में रेस्टोरेंट में खाना पैक करने के लिए काले बॉक्स के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है। इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है। ब्लैक प्लास्टिक को रीसाइकलिंग करने में भी बहुत मुश्किल होता है। इसे प्लास्टिक रेसीन में कार्बन ब्लैक पिगमेंट को जोड़कर बनाया जाता है। पिगमेंट, प्लास्टिक को काला रंग देने का काम करता है।
इन्हें भी पढ़े।
जब भी हम लोग खाना प्लास्टिक के कंटेनर में रखते हैं तो उसमें कुछ मात्रा में केमिकल मौजूद होते हैं जो कि हमारे खाने और पानी में मिल जाते हैं। यह केमिकल दिखते तो नहीं है लेकिन हमारे शरीर को धीरे-धीरे बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। अगर ज्यादा गरम खाने को हम लोग प्लास्टिक में रखते हैं तो यह ज्यादा खतरनाक होता है।
काले प्लास्टिक से है कैंसर होने का खतरा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्बन ब्लैक पिगमेंट की वजह से ब्लैक प्लास्टिक हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। कार्बन ब्लैक प्लास्टिक PAH यानी पोलीसाइक्लिक एरोमेटिक हाइड्रोकार्बन पाया जाता है। यह पदार्थ से कैंसर की बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा रेस्पिरेटरी का समस्या भी हो सकता है।
अगर आप ब्लैक प्लास्टिक में खाना खाते हैं तो अब समय आ गया है कि आप इसे बदल दें और इससे पूरी तरीके से दुरी बना ले। ब्लैक प्लास्टिक हमारे लिए बहुत ही खतरनाक होता है क्योंकि इसमें तरह-तरह के खराब केमिकल पाया जाता है, जो हमारे सेहत को आगे जाकर पूरा खराब कर देता है।
आगे पढ़े।