Chandramukhi 2: चंद्रमुखी 2 से सामने आया कंगना रनौत का पहला लुक, तीखे तेवर में दिख रहे है कंगना रनौत।: बॉलीवुड की बोल्ड क्वीन कंगना रनौत इसमें अपनी आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की लगातार कुछ न कुछ नहीं अपडेट सामने आ रही है। फैन्स इस मूवी का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच चंद्रमुखी 2 से कंगना का लुक सामने आ गया है जोकि काफी दमदार दिख रहा है।
शाही अंदाज में दिख रहे हैं कंगना रनौत।
चंद्रमुखी 2 के मेकर्स ने कंगना रनौत का पहला लुक फैंस के सामने जारी कर दिया है। कंगना इस रूप में शाही अंदाज में दिख रहे हैं। इस तस्वीर में कंगना रनौत घुंघराले बालों में और तीखे तेवर फैंस को हैरान कर रही है। लुक में कंगना रनौत ने हरा रंग का साड़ी पहनी है और साथ ही माथे पर टीका भी लगा हुआ है। उनके इस लुक से यह तो साफ पता चल रहा है की फिल्म में इनका दमदार रोल है।
इन्हें भी पढ़े।
राघव लॉरेंस का भी लुक रहा चर्चा में।
आपको बता दें कि कंगना रनौत के लुक को जारी करने से पहले राघव लॉरेंस का लुक जारी किया गया था जो कि ग्राहकों के बीच अपनी खूब जगह बनाई। राघव लॉरेंस के लुक से उनके फैंस काफी इंप्रेस हुए। फिल्म के मेकर्स ने लुक के साथ फिल्म का रिलीज डेट की भी घोषणा की। यह फिल्म आने वाली गणेश चतुर्थी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
चंद्रमुखी 2 तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में कंगना राणावत मेन लीड में नजर आएंगी। आपको बता दें कि चंद्रमुखी 2 साल 2005 में आई सुपरस्टार रजनीकांत का फिल्म चंद्रमुखी का दूसरा पार्ट है।
आगे पढ़े।