Chandrayaan-3 Mission: आज दो टुकड़ों में बट जाएगा चंद्रयान-3, जानिए किस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान।

Chandrayaan-3 Mission: आज दो टुकड़ों में बट जाएगा चंद्रयान-3, जानिए किस दिन चांद पर उतरेगा चंद्रयान।: Chandrayaan-3 के चांद पर उतरने का समय बहुत करीब आ गया है। आज के दिन यानी गुरुवार को चांद की यात्रा पर चंद्रयान के लिए एक बेहद है खास दिन होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने बताया कि आज प्रोपल्शन मॉड्यूल को विक्रम लैंडर से अलग किया जाएगा और इसके साथ ही चंद्रयान-3 टुकड़ों में बट जाएगा। आज लगभग 1:00 बजे लैंडर विक्रम को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग किया जाएगा। इस बात का सूचना इसरो ने ट्वीट करके दिया है। अलग होने के बाद विक्रम लैंडर अपना आगे का सफर खुद ही तय करेगा।

इन्हें भी पढ़े।

चंद्रमा के बेहद करीब है चंद्रयान।

बुधवार के दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलता पूर्वक प्रवेश कर गया है। इसरो ने बताया कि इसके साथ ही चंद्रयान-3 ने चंद्रमा तक पहुंचाने की अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। chandrayaan-3 चंद्रमा के बेहद करीब आ चुका है और कुछ ही दिनों में यह चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

Chandrayaan-3 को चंद्रमा पर 23 तारीख की होगी सॉफ्ट लैंडिंग।

इसरो ने बताया कि 17 अगस्त को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर को अलग किया जाएगा। भारत द्वारा 14 जुलाई को चंद्रयान 3 का लांचिंग किया गया था जिसके बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कच्छ में प्रवेश किया। मौजूद समय में चंद्रयान-3 चांद के बेहद निकट पहुंच गया है। ऐसे में यह संभावना जताया जा रहा है कि चंद्रयान-3 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

आगे पढ़े।

Leave a Comment