Chandrayaan 3 Mission: जानिए किस दिन उतरेगा चांद पर चंद्रयान-3, चांद की कक्षा में पहुंच चुका है चंद्रयान-3।: भारतीय अंतरिक्ष अनुसाधन संगठन यानि ISRO ने 5 अगस्त (शनिवार) को बताया है कि chandrayaan-3 चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया है। इसका सूचना इसरो ने पहले हैं यानी 4 अगस्त को दे दिया था कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने की प्रक्रिया 5 अगस्त को शाम करीब 7:00 बजे पूरी होगी।
साथ ही शुक्रवार को इसरो ने कहा कि chandrayaan-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी पूरा कर चुका है। अब तक chandrayaan-3 कक्षा में ऊपर उठने की प्रक्रिया को 5 बार सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है।
इन्हें भी पढ़े।
इसरो ने क्या कहा?
इसरो ने ट्विटर के जरिए एक ट्वीट में कहा कि,” chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है। मिशन ऑपरेशन कॉन्प्लेक्स, आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से इसे बढ़ाने का कमान दिया गया।”
साथ ही इसरो ने यह कहा कि अगला अपरेसन कक्षा घटने का कार्य रविवार रात 11:00 बजे किया जाएगा। इसके अलावा अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह से अपने केदो को एक संदेश भी भेजा है, जिसमें लिखा है कि, ” एमओएक्स, आईएसटीआरएसी, chandrayaan-3 है। मैं चांद गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। रिपोर्ट के अनुसार उपग्रह को चंद्रमा के पास लाने के लिए चार और प्रक्रिया होगी, यह 100 किलोमीटर की गोल कार कक्षा है।
चंद्रयान-3 कब करेगी लैंडिंग?
1 अगस्त को अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठाकर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर लिया गया है। जान को ट्रांस लूनर कक्षा में डाल दिया गया है। इसरो ने बताया है कि वह 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश करेंगे।
आगे पढ़े।