दिल्ली एनसीआर में अगले 5 से 6 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, यमुना नदी फिर से खतरे के निशाने पर।

दिल्ली एनसीआर में अगले 5 से 6 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, यमुना नदी फिर से खतरे के निशाने पर।: भारत की राजधानी दिल्ली में गुरुवार के दिन बारिश होने का असर है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने दिल्ली पर हेलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने बताया है कि दिल्ली और एनसीआर इलाके में अगले 5 से 6 दिन तक रुक रुक कर बारिश होने का संभावना है। बुधवार के दिन हुई बारिश के कारण दिल्ली में जलभराव और ट्रैफिक जाम देखने को मिला। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री कम होकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

इन्हे भी पढ़े।

सामान्य से अधिक होगी बारिश।

इस साल दिल्ली में पिछले 4 महीनों में सामान्य बारिश से बहुत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मार्च में सम्मान ने 17.4 मिमी के मुकाबले 53.2 मिमी, अप्रैल में 16.3 मिमी के मुकाबले 20.1 मिमी, मई में सामान्य 30.7 मिमी के मुकाबले 111 मिमी दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली में साल 1982 के बाद 8 जुलाई और 9 जुलाई को एक ही दिन में सबसे ज्यादा बारिश 153 मिमी देखा गया है।

यमुना नदी फिर से खतरे के निशान पर।

राजधानी दिल्ली में मौजूद यमुना नदी का जलस्तर रविवार को एक बार फिर से खतरे के निशान पर चला गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण यमुना नदी का स्तर अधिक हो गया है और खतरे के निशान 205.33 मीटर पार कर गया है। अगर यमुना नदी की पानी में ज्यादा जलजमाव होता है तो लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि पिछले इतनी भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते करीब 27,000 लोगों को अपने घरों से दूसरे जगह पर शिफ्ट किया गया था।

आगे पढ़े।

Leave a Comment