Diabetes: दोपहर के खराब भोजन के चलते बढ़ सकता है ब्लड शुगर का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव।

Diabetes: दोपहर के खराब भोजन के चलते बढ़ सकता है ब्लड शुगर का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव।: देशभर में डायबिटीज के मरीज बारी तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में 7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित है जबकि इस समय यह संख्या बढ़कर 10.1 करोड़ हो गया है। ICMR के रिपोर्ट के मुताबिक देश के 15.3% लोग डायबिटीज के शिकार हैं। भारत के कुछ विकसित राज्यों में यह बीमारी तेजी से फैल रहा है जिससे चिंता की बात बढ़ रही है। खराब लाइफस्टाइल और सही खानपान ना होने के कारण डायबिटीज जैसे बीमारी तेजी से फैल रही है।

खराब आदतों के चलते हमारा शरीर अच्छे तरीके से ग्लूकोस का इस्तेमाल नहीं कर पाता है जिससे खून में ग्लूकोज का स्तर बार-बार बढ़ने लगता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए दोपहर का भोजन बहुत अहम होता है। इस समय गलती करने से ब्लड शुगर काली बल और अधिक बढ़ सकता है। ऐसे में आप पूरे दिन क्या खाते हैं यह बहुत निर्भर करता है और दोपहर के भोजन के बारे में चर्चा करना बेहद जरूरी है।

इन्हें भी पढ़े।

दोपहर के भोजन में इन बातों पर डायबिटीज के मरीज रखें ध्यान।

दोपहर का भोजन पूरे दिन का सबसे पहला पूरा डाइट माना जाता है। सुबह का नाश्ता न करने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ते घटते रहता है। अक्सर यह तब होता है जब आप दोपहर का भोजन देर से करते हैं। अगर आप सुबह नाश्ता समय से करेंगे तो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। दोपहर के खाने में अगर आप हेल्दी फूड लेते हैं तो आपको डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है। दोपहर के समय में लोग बस पेट भरने से मतलब रखते हैं लेकिन ऐसा ना करते हुए उन्हें एक हेल्थी और स्वस्थ खाना खाना चाहिए।

इन बातों का रखें पूरा ध्यान।

डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को फास्ट फूड बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। अक्सर कई लोग पेट भरने के लिए फास्ट फूड खाते हैं लेकिन इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। आज के समय में बहुत से लोग भोजन करने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीते हैं लेकिन इसे फौरन बंद करने की जरूरत है क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ जाता है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment