Diabetes: कोम्बुचा की चाय ब्लड शुगर का कर देगी काम तमाम, एक स्टडी में हुआ है बड़ा खुलासा।

Diabetes: कोम्बुचा की चाय ब्लड शुगर का कर देगी काम तमाम, एक स्टडी में हुआ है बड़ा खुलासा।: दुनिया के चारों तरफ डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहींमिल पाया है। डायबिटीज के कारण शरीर इंसुलिन हार्मोन को बेहतर तरीके से नहीं बना पाता है या इस्तेमाल कर पाता है। यह हार्मोन हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।

डायबिटीज की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए डॉक्टर हमेशा ब्लड लेवल शुगर को कम करने के लिए उपाय खोजते ही रहते हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक असरदार उपाय में डाइट का ध्यान रखना भी शामिल है। ऐसे में आप डायबिटीज से बचने के लिए कोम्बुचा की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से हमारे शरीर का इम्यूनिटी बहुत अच्छा होता है और साथ ही शरीर को ढेर सारे फायदे मिलते हैं।

इन्हें भी पढ़े।

कोम्बुचा की चाय से ब्लड शुगर होगा डाउन।

एक स्टडी के द्वारा बताया गया है कि जिन मरीजों को कोम्बुचा की चाय 4 हफ्ते तक पिलाई गई थी उनका फ़ास्ट ब्लड में शुगर लेवल कम हो गया था। इस स्टडी में 12 लोगों को शामिल किया गया था। इस रिसर्च में बहुत अच्छा नतीजा निकल कर आया। इस स्टडी के बाद यह पता चल गया कि कोम्बुचा पीने से ब्लड में शुगर का लेवल कम हो जाता है।

चीनी को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है कोम्बुचा।

स्टडी करने वाले टीम का कहना है कि चीनी युक्त पदार्थों के ऑप्शन के तौर पर यह बहुत अच्छा विकल्प है। यह हमारे शरीर के भूख को रोकता है और साथ ही चीनी की लालच को भी कम करता है। यह हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और हमारे एनर्जी लेबल में सुधार करने की क्षमता होती है। इसके अलावा यह आंत की सूजन को भी काम करने में मदद करता है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment