ई रिक्शा बिजनेस कैसे शुरू करें।

ई रिक्शा बिजनेस कैसे शुरू करें।: ई रिक्शा का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसकी खास वजह है कि इसके लिए किसी ईंधन की आवश्यकता नहीं पड़ती। यह बैटरी से चलने वाला रिक्शा है। इसी वजह से इसका किराया भी सामान्य रहता है। भविष्य की बात करें तो बढ़ते प्रदूषण और ईंधन के उठते गिरते दाम को देखते हुए अधिकतर लोग अब ई रिक्शा को पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से भविष्य में इसकी डिमांड और बढ़ने वाली है। क्योंकि आने वाले समय में बिजली से चलने वाले उपकरण ज्यादा होंगे।

अगर आप भी ई रिक्शा के बिजनेस के तौर पर देख रहे हैं तो यह बेहद कम पूंजी में मुनाफे का सौदा है। आज के लेख में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि आप ई रिक्शा का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं और इसमें आपको कितना इन्वेस्टमेंट लगेगा, कितना प्रॉफिट होगा, क्या लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है, ई रिक्शा बिजनेस के क्या लाभ है। और साथ ही लिख साले ने वक्त में कौन सी बातों पर पूरा ध्यान देना होता हैं। तो आप अगर ई-रिक्शा का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या ई-रिक्शा लेना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा ध्यान से पढ़ें। 

ई रिक्शा बिजनेस करने के तरीके।

ई-रिक्शा का बिजनेस अब 2 तारीख को से शुरू कर सकते हैं। पहला ई-रिक्शा खुद चलाकर और दूसरा ई-रिक्शा किराए पर देकर। सबसे पहले आप यह देखें कि ई रिक्शा आप खुद चलाएंगे या किसी को किराए पर देंगे। अगर आप खुद चलाना चाहते हैं तो रिक्शे वाले से किराया, रूट आदि की जानकारी लें। यदि किराए पर रिक्शा देना चाहते हैं तो सबसे पहले रिक्शा चलाने वाला ग्राहक ढूंढें। इसके बाद पता करें कि ऐसी कोई सरकारी योजना है, जिसमें व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दी जाती है। अगर है, तो उसके लिए नजदीकी ई रिक्शा कंपनी या शोरूम से संपर्क करें। 

ई रिक्शा बिजनेस के लाभ।

ई रिक्शा चलाने में एकदम फ्रेंडली है। आसानी के साथ इसे चलाया जा सकता है। कॉस्ट इफेक्टिव है यानी कि आप इसे जितना भी खरीदेंगे, उससे कई गुना कमा लेंगे। 2 से 3 महीने में आप आसानी से इसकी लागत निकाल लेंगे। इस्तेमाल करने में आसान है। इसे चलाने के लिए ज्यादा मेहनत मशक्कत नहीं करनी है। कोई भी इसे आसानी से चला सकता है। इसकी मेंटेनेंस भी अधिक नहीं है। ध्वनि प्रदूषण भी नहीं करता। कुल मिलाकर आपके लिए बेहद लाभदायक होगा। 

ई रिक्शा कैसे खरीदें और ई रिक्शा खरीदते समय किन किन बातों का ध्यान रखें? 

ट्रस्टेड मैन्युफैक्चरर से ई रिक्शा खरीदें। अप्रूव्ड सर्टिफाइड ई रिक्शा मैन्युफैक्चरर्स से ही खरीदें। ब्रांड की रेपुटेशन चेक करें। स्ट्रक्चर एंड कंपोनेंट, बैटरी लाइफ वॉरंटी, सीटिंग कैपेसिटी, ग्राउंड क्लियरेंस, मोटर वारंटी, माइलेज आदि चेक करें और टेस्टेड होने चाहिए। स्पेयर मैनेजमेंट करके रखें। फाइनेंस के लिए जो लोग इस बिजनेस में हैं या उनके अनुभव से उनसे सलाह जरूर लें। ऑनलाइन और बड़े बड़े शहरों में आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। इंडियामार्ट पर भी उपलब्ध है। 

ई रिक्शा चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन।

ई रिक्शा चलने के लिए अभी तक कोई स्पेसिफिक लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। फिर भी आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। साथ ही रिक्शा को लेकर आप अपने स्टेट के नियमों के बारे में एक बार अवश्य पता करें। क्योंकि हर स्टेट की अपनी पॉलिसी है। ऐसे में किसी शोरूम और अनुभव वाले व्यक्तियों से बातचीत कर जानकारी दें। ई रिक्शा ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। 

ई रिक्शा बिजनेस में कितना इन्वेस्टमेंट होगा?

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको अपने बजट पर सबसे पहले ध्यान देना होगा। क्योंकि 1 लाख से 3 लाख तक का बजट से आप अपनी पसंद का ई रिक्शा खरीद सकते हैं। यदि आप सबसे कम बजट में इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो डेढ़ लाख तक में आप आसानी से बिजनेस कर सकते हैं। अगर आप ई रिक्शा खुद चलाते हैं तो आपको इसके अलावा और इन्वेस्टमेंट है पैसे लगाने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप ई रिक्शा दूसरे से चलो आते हैं तो उन्हें आपको महीने या प्रतिदिन के हिसाब से पैसे देने होंगे।

ई रिक्शा बिजनेस में कमाई कितनी होगी?

ई-रिक्शा बिजनेस में आप आराम से काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दोस्तों कर हिसाब किया तो एक ई रिक्शा से आप प्रतिदिन के 500 से लेकर ₹1000 तक कमा सकते हैं और इस हिसाब को देखते हुए आप 1 महीने में एक ही ई रिक्शा से महीने का ₹25000 से ₹30000 आसानी से कमा सकते हैं। इस बिजनेस की यह खासियत है कि अगर आप दो-तीन ई रिक्शा ले लेते हैं और इसे चलाते हैं तो आप आराम से घर बैठे महीने का मुनाफे के साथ ₹50000 कमा सकते हैं।

FAQ:

मार्केट में एक ई रिक्शा की कीमत कितनी होती है?

मार्केट में एक ई रिक्शा की कीमत ₹100000 से लेकर ₹200000 के बीच में होती है।

ई-रिक्शा का बिजनेस शुरू कर के महीने का कितना कमा सकते हैं?

ई-रिक्शा का बिजनेस शुरू करके आप महीने का 25000 से 30000 कमा सकते हैं।

ई रिक्शा की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद कितनी देर चलती है?

ई रिक्शा की बैटरी फुल चार्ज होने के बाद एक दिन तक आराम से चलती हैं।

FAQ:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको बताएं हैं कि आप आसानी से कैसे ई रिक्शा का बिजनेस शुरू करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दोस्तों यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप अपने घर में भी रहकर शुरू कर सकते हैं और आसानी से हजारों लाखों तक कमा सकते हैं। आपको बस शुरुआती समय में पैसे लगाने की जरूरत पड़ेगी।

दोस्तों धीरे-धीरे करके ई-रिक्शा की मांग बहुत अधिक हो रही है क्योंकि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल ज्यादा दिन तक चलने वाले नहीं है और साथ ही इनका कीमत भी बहुत अधिक होती है। ऐसे मिलो बैटरी से चलने वाला ई रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। तो दोस्तों आशा करता हूं कि इस लेख पर आपको अच्छी जानकारी मिली होगी और आपको अपने ई-रिक्शा बिजनेस शुरू करने में आसानी भीम होगी। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment