एक बार शुरू करें डीजल का पौधा की खेती, कई सालों तक कर पाएंगे बंपर कमाई।

एक बार शुरू करें डीजल का पौधा की खेती, कई सालों तक कर पाएंगे बंपर कमाई।: आप अगर किसी बंपर कमाई करने वाला बिजनेस आइडिया खोज रहे हैं तो इस लेकिन हम आपको ऐसे ही बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस से आपको पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा भी मिल जाएगा। आज के समय में कई किसान पारंपरिक खेती छोड़कर नगदी फसलों की ओर भी रुक कर रहे हैं और ऐसा ही है डीजल का पौधा की खेती। वैसे तो इसका नाम जट्रोफा या रतनजोत है। लेकिन साधारण भाषा में इसे डीजल का पौधा कहा जाता है और इसमें बायोडीजल मिलता है।

इसकी खेती बंजर जमीन पर भी साल भर किया जा सकता है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं है और इससे आप सलाना लाखों रुपया भी कमा सकते हैं। इसके पौधों की ज्यादा पानी और खेत की जुताई की भी जरूरत नहीं है। इसके पौधे की महज 4 से 6 महीने तक देखभाल जरूरी है इसके बाद या 5 साल तक बीज देता है।

इन्हें भी पढ़े।

क्या है डीजल का पौधा या जट्रोफा।

जट्रोफा एक झाड़ीनुमा पौधा होता है। इस पौधे के बीज द्वारा 25 से 30 फ़ीसदी तक तेल निकाला जा सकता है। इस डीजल का प्रयोग डीजल वाहन चलाने में किया जाता है। वहीं इसके बचे हुए अवशेष से बिजली उत्पन्न किया जाता है। यह एक सदाबहार झाड़ी है जिसकी खेती राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे इलाकों में किया जाता है। इसके पौधे को सबसे पहले नर्सरी लगाई जाती है फिर इसे खेत में लगाया जाता है।

डीजल के पौधे से कैसे करें मोटी कमाई।

डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण इसकी पूरे भारत में डिमांड बढ़ रही है। भारत सरकार भी इसकी खेती करने में किसानों को मदद कर रही है। 1 हेक्टेयर भूमि में लगभग 8 से 10 क्विंटल बीज उत्पादन किया जाता है। सरकार ₹12 प्रति क्विंटल की दर पर इसकी बीज को खरीदती है और वही बाजार में यह ₹1800 से ₹2500 प्रति क्विंटल बिकता है। अगर इसकी खेती बड़े पैमाने पर किया जाता है तो आप इसमें लाखों कमा सकते हैं।

आगे पढ़े।

Leave a Comment