Gruha Lakshmi Scheme: गृहलक्ष्मी योजना के लिए करें अपना रजिस्ट्रेशन, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।

Gruha Lakshmi Scheme: गृहलक्ष्मी योजना के लिए करें अपना रजिस्ट्रेशन, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।: कर्नाटका राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने जनता को कई वादे किए थे और इन्हीं में से एक वादा गृह लक्ष्मी योजना भी है। इसे कर्नाटका सरकार ने लागू कर दिया है। इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह प्रक्रिया 17 अगस्त तक जारी रहेगा।

इस योजना के तहत परिवार या घर की महिला मुखिया को हर महीने ₹2000 की आर्थिक सहायता दिया जाएगा। इस योजना का मकसद उन महिलाओं को पैसे के रूप में मजबूत बनाने का है जो अपने परिवार के मुखिया हैं। इस योजना के तहत करीब 1.28 करोड़ महिला मुखिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

गृह लक्ष्मी योजना क्या है?

गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत घर की मुखिया महिलाओं को हर महीने ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए महिलाओं की पहचान उनकी राशन कार्ड के द्वारा किया जाएगा। इस योजना का फायदा उन्हें महिलाओं को मिलेगा जो किसी भी टैक्स के दायरे में नहीं आते हैं।

इन्हें भी पढ़े।

इन महिलाओं को मिलेगा गृह लक्ष्मी योजना का फायदा।

  • इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो अंत्योदय, एपीएल और बीपीएल परिवार से जुड़े हुए हैं।
  • सरकार के तरफ से जारी होंगे अंत्योदय, एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड के द्वारा परिवार के महिला मुखिया की पहचान की जाएगी।
  • परिवार में सिर्फ एक महिला मुखिया को इसका फायदा मिलेगा।
  • जो महिला सरकारी कर्मचारी है उनको इसका फायदा नहीं मिलेगा।
  • साथ ही कोई महिला टैक्स भरते हैं तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं होगा।

गृह लक्ष्मी योजना में कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई?

  • इस योजना में महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले सिंधु गारंटी स्कीम पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब आपको गिरी लक्ष्मी योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर क्लिक हेयर टू अप्लाई ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब योजना में मांगी गई सभी जानकारी को डॉक्यूमेंट के साथ अपलोड करना होगा।
  • फिर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

आगे पढ़े।

Leave a Comment