ICC World Cup 2023 Schedule: वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल जारी, 9 मैचों का तारीख बदला, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच।

ICC World Cup 2023 Schedule: वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल जारी, 9 मैचों का तारीख बदला, जानिए कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच।: 12 सालों के बाद भारत एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप का मेजवानी कर रहा है। भारत के मेजबानी में इस साल 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 का शुरुआत होने वाला है।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। कुछ दिन पहले इसका शेड्यूल जारी किया गया था लेकिन फिर से आईसीसी के द्वारा इसमें बदलाव किया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसका नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल में भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबले में बदलाव किया गया है।

इन्हें भी पढ़े।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 15 तारीख के बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। आईसीसी नें पाकिस्तान के एक नहीं बल्कि तीन मैचों का शेड्यूल बदला है, 15 अक्टूबर के दिन नवरात्रि का पहला दिन होगा और इसी कारण शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

इसके साथ पाकिस्तान टीम का 12 अक्टूबर को होने वाला एक और मुकाबला का तारीख बदल दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ जो मुकाबला 12 तारीख को होना था वह मुकाबला 10 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच कोलकाता में होने वाले 12 नवंबर के मुकाबले को 1 दिन पहले यानी 11 नवंबर को कर दिया गया है। 

इन 9 मैचों के शेड्यूल में हुए बदलाव

  • इंग्लैंड Vs बांग्लादेशः 10 अक्टूबर-  सुबह 10.30 बजे से
  • पाकिस्तान Vs श्रीलंका: 10 अक्टूबर-  दोपहर 2.00 बजे से
  • ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीकाः 12 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेशः 13 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • भारत Vs पाकिस्तानः 14 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • इंग्लैंड Vs अफगानिस्तानः 15 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश: 11 नवंबर- सुबह 10.30 बजे से
  • इंग्लैंड Vs पाकिस्तान: 11 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • भारत Vs नीदरलैंड्स: 12 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से

आगे पढ़े।

Leave a Comment