Indian Railways: 100 साल पुरानी परंपरा होगी अब खत्म, अब छुट्टी के लिए कर्मचारी कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई।

Indian Railways: 100 साल पुरानी परंपरा होगी अब खत्म, अब छुट्टी के लिए कर्मचारी कर सकेंगे ऑनलाइन अप्लाई।: बढ़ती समय के साथ भारतीय रेलवे में बहुत अहम बदलाव किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए पिछले कई सालों में बहुत तेजी से बदलाव किया जा रहा है। कभी ट्रेन को हाईटेक बनाया गया है तो कभी स्टेशन को बेहतर बनाया गया है। अब रेलवे ने अपने सैकड़ों साल पुरानी परंपरा को खत्म करने का निर्णय लिया है।

रेल कर्मचारियों को अब छुट्टी पाने के लिए लिखित तौर पर अप्लाई करने की कोई जरूरत नहीं है। अब रेल कर्मचारी सीधे ऑनलाइन तरीके से छुट्टी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए रेलवे के द्वारा एक ऐप का भी लॉन्च कर दिया गया है। इस बात की जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लहोटी ने दी है।

इन्हें भी पढ़े।

अनिल कुमार लहोटी ने यह बताया कि हुमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत कर दी गई है। सिस्टम के जरिए रेल कर्मचारियों को अब लिखित तौर पर छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है, वह सीधे तौर पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। छुट्टी की मंजूरी भी उन्हें ऑनलाइन जानकारी के माध्यम से मिल जाएगी। यह एक ऐसा ऐप है जिसके द्वारा रेल कर्मचारियों को काफी फायदा मिलेगा।

HRMS ऐप में मिलेगी या सुविधाएं।

रिपोर्ट के अनुसार HRMS पूरे तरीके से डिजिटल तरीके में काम करेगा। इस सिस्टम के तहत रेल कर्मचारियों को पूरी जानकारी ऑनलाइन मुहैया कराई जाएगी। इस सिस्टम में कर्मचारियों को अपना नाम, पद, PF नंबर, बिल, यूनिट और फैमिली डिटेल्स अपलोड करना होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को प्रमोशन ट्रांसफर या कोई भी अवार्ड मिला है तो उनके बारे में भी जानकारी देनी होगी। इसमें छुट्टी लेने की प्रक्रिया 1 अगस्त से लागू हो चुकी है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment