जानवरों से जुड़ी 5 बेस्ट बिज़नेस आईडिया।: देश में पशुओं से जुड़ी कई सारे बिजनेस किया जाता है, जिससे लोग हजारों और लाखों कमा रहे हैं। यह बिजनेस करने का बहुत ही अच्छा साधन बन गया है। जानवर के द्वारा दिया जाने वाला दूध या उनका मीट लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है और अपने सेहत को स्वस्थ रखने के लिए इन सभी चीजों का सेवन करते हैं।
यह एक ऐसा बिजनेस है जो आगे चलकर भी कभी खत्म नहीं होगा। ऐसे में आप भी किसी पशु पालन करके बिजनेस का शुरुआत कर सकते हैं और आसानी से मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें आपको बस उनके रहन-सहन पर ध्यान देना होगा और एक वक्त के बाद वह आपको काफी अच्छा पैसा दे सकते हैं। ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको जानवरों से जुड़ी पांच बेस्ट बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से कर सकते हैं।
मुर्गी पालन।
तीसरा बिजनेस है मुर्गी पालन। दोस्तो, मुर्गी पालन को दो प्रकार से किया जाता है, जिसमें पहला है बायलर और दूसरा है देसी। बायलर की तुलना में देसी मुर्गी पालन में रख रखाव और बीमारियों की शिकायत बहुत कम होती है। जिस भी प्रकार की मुर्गी पालन करने में आप इंटरेस्टेड है उसी प्रकार के मुर्गी फार्म में जाकर के फार्मर के अनुभव के साथ मुर्गी पालन की पूरी जानकारी लें।
अलग अलग एरिया में मुर्गी के अलग अलग नस्ल का पालन किया जाता है जो कि उस एरिया के हिसाब से अनुकूल होते हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली के इज्जतनगर में छह दिन का मुर्गी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसका शुल्क अलग अलग कैटेगरी के हिसाब से हजार रुपए से लेकर के ₹2,000 तक है। साथ ही आप पशुपालन निदेशालय से मुर्गी पालन योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। एक देसी मुर्गी के लिए ढाई वर्ग फुट जगह की जरूरत होती है।
एक चूजा की कीमत 15 से 20 रुपए तक होती है और चूजा को 20 ग्राम से लेकर के दो किलो तक बढ़ने में 4 से 5 महीने का समय लग जाता है। और दोस्तो, देसी मुर्गी की कीमत बायलर की कीमत में तीन गुना तक अधिक होता है। इसकी उन्नत नस्ल जैसे कारी श्यामा, असील और नातिक इत्यादि है। आप इस शानदार बिजनेस को अपने एरिया में शुरू करके 30000 से 40000 की इनकम प्रतिमाह ले सकते हैं।
मछली पालन।
दोस्तो वर्तमान में केंद्र सरकार ने केसीसी के अंतर्गत मछली पालन को शामिल कर दिया है। जिसमें 75% तक का लोन मुहैया कराया जाता है। साथ ही इसमें कुछ सब्सिडी भी दिया जाता है। यदि आप कम पैसे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इसमें केवल ₹25,000 तक का खर्च आएगा।
जबकि प्रॉफिट को आप डेढ़ लाख रुपए तक ले जा सकते हैं। मार्केट में आप मछली को ₹200 से लेकर के ₹300 में आसानी से सेल कर सकते हैं। मछली की उन्नत किस्मों में रोहू, कतला, भापोर, सिल्वर और नैना इत्यादि शामिल हैं। आप अपने जिले के मछली पालन विभाग से इसका प्रशिक्षण ले करके इस शानदार बिजनेस को शुरू कर सकते हैं और एक अच्छा प्रॉफिट ले सकते हैं।
बकरी पालन।
बकरी पालन के व्यवसाय में केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा 25 से 33% तक का अनुदान दिया जाता है। बकरी पालन करने पर एक बकरी के लिए 12 वर्गफुट और बच्चे के लिए आठ वर्ग फुट जगह की जरूरत पड़ती है। दूध या मांस उत्पादन के आधार पर अलग अलग नस्ल के बकरी का पालन करना चाहिए।
साथ ही अलग अलग एरिया में अलग अलग नस्ल के बकरी अनुकूल होते हैं। अतः बिजनेस को शुरू करने के लिए इस बात पर खासा ध्यान देना जरूरी है। बकरी पौधों की हरी पत्ती, ताजा घास और जड़ी बूटियों को खाना पसंद करते हैं। साथ ही 7 से 12 महीने में तैयार हो जाते हैं। बकरी के दुधारू नस्ल में जखराना, सूरती, बरबरी, जमुनापारी और मांस उत्पादन करने वाली नस्ल में मारवाड़ी, उस्मानाबाद और सिरोही शामिल हैं।
डेयरी बिजनेस।
दोस्तो, इस बिजनेस के लिए दुधारू गाय और भैंस की जरूरत होती है, जो कम से कम 8 से 10 लीटर दूध देना चाहिए। गाय और भैंस सरकार के इस पोर्टल पर आप एप्लाई करके खरीद सकते हैं। 20000 से 25000 प्रति गाय और भैंस की नस्ल के हिसाब से इनका रेट होता है। डेयरी बिजनेस के लिए आपको बिजनेस के पंजीयन के अलावा ट्रेड लाइसेंस, एफएसएसएआई और साथ ही वैट पंजीयन की आवश्यकता होगी।
इस बिजनेस की शुरुआत आप पांच गाय या भैंस से भी कर सकते हैं, जो कि आपके खुद के जमीन पर एक सेट से एक से डेढ़ लाख रुपये में शुरू कर सकते हैं। ₹50 दूध की बिक्री के हिसाब से 50 लीटर दूध की पादन के अनुसार ₹2,500 प्रतिदिन की कमाई कर सकते हैं।
मधुमक्खी पालन।
दोस्तो, मधुमक्खी पालन का बिजनेस आप 50 बॉक्स से शुरू कर सकते हैं, जिसमें एक बॉक्स पर खर्च ₹320 से लेकर के ₹350 तक आता है। यदि आप चाहे तो इन बॉक्स को अपने नजदीक के कारपेंटर से भी बनवा सकते हैं।
इस काम को शुरू करने में आपको लगभग ₹2 लाख का लागत आएगा, जिसमें आप प्रति माह 40 किलो तक शहद का उत्पादन कर सकते हैं। इस तरह 50 बॉक्स में आप दो हज़ार किलो तक का शहद प्राप्त कर सकते हैं। यदि सारा खर्च निकाल कर के प्रति किलो ₹350 का ही प्रॉफिट लेते हैं तो टोटल इस बिजनेस से आप ₹7 लाख की आमदनी ले सकते हैं।
FAQ:
मछली पालन शुरू करने में कितना रुपया लग सकता है?
मछली पालन शुरू करने में आपको ₹25000 तक का खर्च लग सकता है।
एक बकरी को तैयार होने में कितने महीने लगते हैं?
एक बकरी को तैयार होने में 7 से 12 महीने लगते हैं।
मधुमक्खी का एक बॉक्स लेने में कितने रुपए लगते हैं?
मधुमक्खी का एक बॉक्स देने में ₹320 से लेकर ₹350 लगता है।
निष्कर्ष:
दोस्तों आपको बता दूं कि इस लेख के माध्यम से हम आपको जानवरों या पशुओं से जुड़ी पांच बेस्ट बिजनेस आइडिया के बारे में बताएं हैं। अगर आप पशु या जानवरों से जुड़ी बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको इनमें से किसी एक का चयन करके अपना बिजनेस शुरू करना है। इस बिजनेस में आपको काफी मुनाफा हो सकता है क्योंकि आगे चलकर भी बिजनेस कभी नहीं रुकेगा। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।