जूस पीना किसको पसंद नहीं, अधिकतर सभी लोग जूस पीना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग जूस पीना काफी पसंद करते हैं क्योंकि गर्मी के चलते उनका हालत खराब रहता है। गर्मी में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है जिसमें ठंडे-ठंडे जूस पीने के बाद अलग ही आनंद आता है। तपती धूप से बचने के लिए और खुद को राहत देने के लिए लोग जूस पीते हैं। साथ में फल और सब्जियों का जूस हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है। गर्मी के मौसम में आपको कई जगह जूस का दुकान दिखेगा।
अगर आपके मन में भी जूस दुकान खोलने का आइडिया आया है और आपके पास एक अच्छा बजट है तो आप जूस दुकान का बिजनेस आसानी से कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यह आपको अधिक मुनाफा देगा। इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि जूस दुकान का बिजनेस कैसे शुरू करें? साथ ही इसके बारे में अधिक जानकारी जैसे लागत, मुनाफा और लाभ भी बताएंगे।
जूस दुकान बिजनेस खोलने के फायदे।
जूस दुकान का बिजनेस खोलने में कई फायदे हैं। सबसे अधिक फायदा यह है कि पूरे साल चलने वाला बिजनेस है। जूस पीने से हेल्थ का भी लाभ होता है इसलिए लोग इसे हमेशा पीते हैं। फलों के सीजन में आप अगर फल का स्टॉक एक साथ रख लेते हैं तो आपको इसमें और भी आसानी होगी और साथ हैं आप अपने दुकान में फल भी बेच सकते हैं। आपका दुकान अधिक सफल हो गया तो आप इसके अलग-अलग जगहों पर और भी ब्रांच खोल सकते हैं। साथ ही आप अपने जूस दुकान को स्वीटी और जोमैटो से भी जोड़ सकते हैं जिसके बाद होम डिलीवरी की भी सुविधा मौजूद होगी। शहर के लोग जूस को घर पर मंगा कर ही पीना ज्यादा पसंद करते हैं।
जूस दुकान का बिजनेस कैसे शुरू करें?
आप शुरुआती दिनों में एक छोटा सा दुकान खोल कर भी या बिजनेस को चला सकते हैं। ऐसा नहीं है कि जो शुरु करने वक्त थे आपको एक बार आ दुकान लेनी पड़ेगी। जैसे जैसे आप की आवश्यकता बढ़ेगी वैसे आप इसमें सुधार ला सकते हैं। जूस दुकान का बिजनेस खोलने के लिए आपको कुछ बातें को जान लेना आवश्यक है जो कि नीचे दिया गया है,
जूस दुकान बिजनेस के लिए सही जगह का चयन करें = जूस दुकान का बिजनेस करने के लिए सबसे पहले आपको एक सही जगह का चयन करना होगा। आप जूस का दुकान भीड़भाड़ वाली जगह पर खोल सकते हैं, हॉस्पिटल के बगल में या मेन रोड पर भी यह बिजनेस अधिक चलता है।
दुकान में कर्मचारियों की जरूरत = जूस दुकान में कर्मचारी रखना आवश्यक तो नहीं है लेकिन अगर आप अपने ग्राहकों को जल्द सुविधा देना चाहते हैं तो एक या दो कर्मचारी आप रख सकते हैं। इसमें फ्रूट्स कटिंग करना, शेक बनाना जैसे काम किया जाता है।
जूस दुकान के लिए कच्चा माल = आपको जूस बनाने के लिए कई प्रकार के फल और सब्जियां की जरूरत पड़ती है साथ ही आपको आइसक्रीम, दूध, बर्फ और कई ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ती है जो शेक बनाने में काम आती है।
जूस दुकान के लिए जरूरी मशीन, बर्तन एवं उपकरण = जूस दुकान में कुछ जरूरी मशीन और बर्तन होते हैं जिसके मदद से जूस कैसे बनाया जाता है। शुरुआती दिनों में यह सामान लेने होंगे जो कि लंबे समय तक चलेगा। जूस के लिए ताजा फल आपको रोज लेने होंगे। इसके साथ आपको जूस मशीन, रेफ्रिजरेटर, चॉपिंग बोर्ड, नाइस, विभिन्न प्रकार के ग्लास, कटोरे, चम्मच आदि सामान आवश्यक है।
विभिन्न प्रकार के मेन्यू = अगर आप अपने जूस दुकान में एक फल का जूस बेचते हैं तो वह भी सही है लेकिन अगर आप विभिन्न प्रकार के जूस बेचेंगे तो आपके दुकान पर अधिक ग्राहक आएंगे। इसलिए आपको अपने दुकान के बगल में सभी तरह के जूस का मेन्यू लगा देना चाहिए।
जूस दुकान का बिजनेस खोलने में लागत।
जूस दुकान का बिजनेस शुरू करने में आपको ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको रोजाना फल कुछ मशीनें और बर्तन के साथ एक फ्रिज लेना होता है। ऐसे में जूस दुकान का बिजनेस ₹50000 से ₹60000 तक आसानी से खोला जा सकता है। जैसे जैसे आपकी दुकान का लोकप्रियता बढ़ेगा वैसे आप अपने दुकान में और भी सुविधा बढ़ा सकते हैं। एक गिलास जूस बनाने में आपको 8 से 10 रूपया तक लगता हैं और आप इसे 15 से 20 रूपये तक बेचते हैं तो आपको काफी मुनाफा होगा।
जूस दुकान का बिजनेस से मुनाफा।
जूस ऊपरी तौर पर अगर हम आपको बताएं तो एक ठेले पर जूस बेचने वाला व्यक्ति महीने का ₹10000 से ₹15000 कमाता है, ऐसे में आप अगर इसका दुकान खोल कर या बिजनेस करते हैं तो आप आसानी से 20 हज़ार से 40 हज़ार कमा सकते हैं। और यही आपका बिजनेस अच्छे से चल गया तो आप महीने का लाख रुपया भी कमा सकते हैं। इस बिजनेस में आपको कोई घाटा सहने की जरूरत नहीं पड़ेगा।
आप अपने जूस दुकान में कई तरह के जूस बेच सकते हैं बस आपको उनके क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। अगर आप एक गिलास के जूस में कम से कम 10 रुपया बचते हैं तो 100 क्लास में आपको ₹1000 बचेगा। लेकिन कई प्रकार के जूस काफी महंगे होते हैं जिसमें 20 से ₹30 बचता है। ऐसे में आप दिन के 2000 से 3000 तक आसानी से कमा सकते हैं और महीने का यह 20,000 से 30,000 हो जाता है।
जूस दुकान का बिजनेस का प्रचार।
आपको अपने जूस दुकान का प्रचार करना होगा जिसके द्वारा लोगों को आपके दुकान के बारे में पता चले। इसके लिए आप अपने जूस दुकान का पोस्टर जगह जगह पर लगा सकते हैं। साथ ही आप सोशल मीडिया पर अपने जूस दुकान का पोस्टर बनाकर सबके साथ शेयर कर सकते हैं। फेसबुक इंस्टाग्राम और ट्यूटर आदि जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप अपनी दुकान का प्रचार कर सकते हैं। साथ ही अखबार में भी आप अपने दुकान का आउटलेट दे सकते हैं।
FAQ:
जूस दुकान का बिजनेस सबसे अच्छा कौन से मौसम में चलता है?
जूस दुकान का बिजनेस सबसे अच्छा गर्मी के मौसम में चलता है।
जूस दुकान में कौन-कौन से प्रकार की जूस रखनी चाहिए?
जिस दुकान में आपको विभिन्न प्रकार के जूस रखनी चाहिए जैसे आम, केला, मौसम इत्यादि।
जूस का दूकान खोलने में कितनी लगती आती है?
जूस की दूकान में आपको 15000 रूपये से लेकर 30000 रूपये का लागत लग सकता है।
जूस का दूकान से महीना में कितना कमाई होती है?
जूस का दूकान से महीने का 10000 रूपये से लेकर 15000 रूपये का कमाई हो सकता है।
निष्कर्ष:
दोस्तों ऊपर दिए गए इस लिख के मदद से हम आपको यह बताएं हैं कि जूस दुकान का बिजनेस कैसे खोलें? इस लेख को पढ़ने के बाद आपको कई तरह के आईडिया आ गए होंगे। आशा करता हूं कि हमारे द्वारा बताया गया इस लेख के माध्यम से आपको मदद मिली होगी। इस ग्रुप को आप अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ शेयर कर सकते हैं। लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
इसे भी पढ़ें।
Essential Juice Bar Equipment List (2023) – On the Line
फोटोकॉपी बिजनेस कैसे शुरू करें?