
खुद को दोस्त बता कर Uber ड्राइवर ने महिला से लूटा 82 लाख रुपये।: बेंगलुरु में रहने वाली एक महिला को उबर ड्राइवर ने 82 लाख रुपए का चूना लगा दिया है। 22 लाख रुपया कैश और 960 ग्राम सोना जिसका कीमत लगभग 60 लाख रुपये था महिला ने इसे गवा दिया है। कैब वाले ने अपने आप को महिला का बचपन का दोस्त बताया।
उबर ड्राइवर का नाम किरण कुमार है जो कि 35 साल का है, बड़ी चलाकी से उसने महिला को बेवकूफ बनाया। महिला कैब में अपने दोस्त से बात करते हुए जा रही थी। कैब ड्राइवर ने उनकी सारी बातें सुनी और बाद में महिला को उसके बचपन के रूप में फोन किया। इसके बाद ड्राइवर महिला से फोन पर बात करने लगा।
इन्हें भी पढ़े।
दोस्त बनकर कैब ड्राइवर लूटते रहा पैसा।
इसके बाद कैब ड्राइवर ने महिला को इमरजेंसी के नाम पर पैसे की मदद मांगी। महिला ने बिना सोचे समझे आदमी के खाते में 22 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद क्या ड्राइवर से फिर से पैसे मांगे, लेकिन जब महिला ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं है तो आदमी ने उससे जेवरात मांगे। जब आदमी सोने के जेवर लेने आया तो महिला ने उसे पहचान लिया कि वह दोस्त नहीं बल्कि कैब ड्राइवर है। लेकिन बात बहुत बढ़ गई थी और इसके बाद ड्राइवर महिला को ब्लैकमेल करने लगा।
धमकियों से परेशान होकर महिला ने ली पुलिस की मदद।
कैब ड्राइवर ने महिला को खूब धमकी दी, उसने कहा कि वह महिला की सारी पर्सनल डिटेल और फैमिली के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। इससे महिला काफी डर गई थी और महिला ने 960 ग्राम सोना भी उसे दे दिया। इसके बाद जब आदमी ने फिर से महिला से पैसे मांगे तो महिला ने फिर पुलिस से मदद मांगी। महिला ने उसका कैब ड्राइवर के नाम पर एफ आई आर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उस आदमी को गिरफ्तार किया और महिला के बेशकीमती कहने उसे वापस दिलवाए।
आगे पढ़े।