कोई भी यात्री वंदे भारत ट्रेन में लगा सकते हैं ब्रेक, करने होंगे यह काम, फ़ौरन रुक जाएगी ट्रेन।

कोई भी यात्री वंदे भारत ट्रेन में लगा सकते हैं ब्रेक, करने होंगे यह काम, फ़ौरन रुक जाएगी ट्रेन।: वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन के साथ पहली ऐसी ट्रेन है जिसमें कोई भी इंजन नहीं है। इस ट्रेन में और भी कई ऐसे सुविधा और उपकरण है जो इसे काफी खास बनाते हैं। वंदे भारत ट्रेन अन्य सामान्य ट्रेनों से बहुत अलग है।

ऐसे में कई यात्रियों के मन में यह सवाल आया है कि अन्य सामान्य दिनों की तरह क्या वंदे भारत ट्रेन में भी चैन पुलिंग सुविधा दी गई है। दरअसल सभी तरह के भारतीय रेलवे में चेन पुलिंग की सुविधा होती है जिससे आपातकालीन स्थिति में ट्रेन को रोका जा सकता है। ऐसे में वंदे भारत में कोई भी ऐसा सिस्टम नहीं है।

इन्हें भी पढ़े।

वंदे भारत ट्रेन में नहीं है चेन पुलिंग सिस्टम।

दरअसल आपको यह जानकारी दे देगी वंदे भारत ट्रेन में कोई भी चेन पुलिंग की सुविधा नहीं दी गई है, इसके बजाय इस ट्रेन में एडवांस सुविधा दी गई है। वंदे भारत ट्रेन में चेन पुलिंग के बजाय अलार्म बजाने की सुविधा दी गई है। वंदे भारत में कोई भी व्यक्ति तब ही एलान बजा सकता है जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो।

जैसे ही कोई अलार्म बजाएगा तो उसका फोटो और वीडियो सीधा लोको पायलट के पास पहुंच जाएगा। इसके बाद लोको पायलट और यात्री एक दूसरे से सीधे जुड़ सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं। लोको पायलट अलार्म बजाने का वजह पूछेंगे और अगर वह बजा सही हुआ तो उस यात्री की मदद की जाएगी। लेकिन अगर कोई यात्री बिना किसी वजह के अलार्म बजना है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगे पढ़े।

Leave a Comment