क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए रिटायरमेंट वापस लेंगे महेंद्र सिंह धोनी?

क्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए रिटायरमेंट वापस लेंगे महेंद्र सिंह धोनी?: भारतीय चयनकर्ताओं के लिए आने वाले वनडे वर्ल्ड कप का भी चयन करने से पहले कई सारे सवालों का जवाब ढूंढना होगा जो की बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। पिछले कई सालों से टीम के चौथे नंबर पर खेलने की समस्या अभी भी जारी है। वर्ल्ड कप में मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में कौन सा खिलाड़ी दिखाई देगा या खेलेगा इसका सस्पेंस अभी भी जारी है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस अंतर्राष्ट्रीय में वापसी करने की मांग कर रहे हैं।

एमएस धोनी ने T20 इंडिया के तरफ से आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2019 के वनडे विश्व कप में खेला था। इसके बाद साल 2020 के अगस्त महीने में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान किया था। 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी के बल्ले से मात्र 2 अद्धशतक देखने को मिली थी। इसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते हुए दिखे हैं ऐसे में उन्हें वापस से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटना नामुमकिन कहा जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े।

ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद और लोकेश राहुल की फिटनेस पर भी आशंका की स्थिति में आने वाले विश्व कप में विकेट कीपिंग का जिम्मेदारी किस निभानी होगी यह बहुत रहस्यमई बात है। अभी सबसे ऊपर जिस खिलाड़ी का नाम आ रहा है वह है ईशान किशन।

इशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबको अपनी ओर आकर्षित किया है। उन्होंने तीन मैच खेले और तीनों मैचों में ही अर्धशतक पारियां खेली। अभी के समय में ईशान किशन के अलावा भारतीय टीम में और भी बेहतर विकल्प उपलब्ध नहीं है। आने वाले एशिया कप में ईशान किशन के प्रदर्शन को आजमाने का एक बहुत ही शानदार मौका है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment