
महाराष्ट्र के एक किसान ने कर दिया बड़ा कमाल, सिर्फ धनिये की खेती से कमाए 1 करोड़ रुपये।: महाराष्ट्र के एक किसान ने हाल ही में एक बड़ा कमाल कर दिखाया है। उन्होंने धनिया की खेती करके 5 साल में लगभग 1 करोड़ से अधिक रूपए कमाने का कामयाबी हासिल की है। किसान का नाम रमेश विट्ठलराव है जो कि महाराष्ट्र के लातूर में रहने वाला है।
एक रिपोर्ट के अनुसार इस किसान ने धनिया की खेती करते हुए इस साल 16 लाखों के से भी ज्यादा की कमाई की है। रमेश ने बताया कि वह 2019 से खेती शुरू की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कमाई से वह एक अच्छा और बड़ा घर और एक्सयूवी गाड़ी भी खरीदा है।
इन्हें भी पढ़े।
रमेश विट्ठलराव ने बताया कि धनिया उगाने से पहले वह अंगूर की खेती करते थे। उन्होंने बताया कि साल 2015 में 3 एकड़ जमीन में अंगूर की खेती की थी जिनसे उन्हें ₹500000 की कमाई हुई थी। अंगूर की खेती में उन्होंने 50 टन अंगूर उत्पादन किए थे जिसे वह ₹10 प्रति किलोग्राम के भाव से बेचे थे। अंगूर की खेती में उनकी लागत 6.5 लाख रुपया आई थी, इसके बाद उन्होंने अंगूर की खेती बंद करने का फैसला किया और धनिया की खेती शुरू की।
रमेश विट्ठलराव के मुताबिक धनिया की खेती के बाद उन्होंने पहले ही साल 25 लाख रुपये रुपए कमाए। धनिया की खेती के लिए उन्होंने करीब ₹100000 का निवेश किया था। रमेश ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने ₹1600000 रुपए, साल 2021 में ₹1400000 रुपए और साल 2022 में ₹1600000 रुपए कमाए। इस साल अब तक उन्होंने अब तक 16.30 लाख रूपये कमाए है।
आगे पढ़े।