महिला कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खबर, 1 साल की मिलेगी मेटेरनिटी लीव, सरकार ने किया ऐलान।: मेटेरनिटी लीव को लेकर सिक्किम सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत राज्य में मां बनने वाली महिलाओं को अब 12 महीने तक की छुट्टी दी जाएगी। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने यह फैसला सुना दिया है।
इस फैसले के साथ ही पिता को भी 1 महीने की छुट्टी देने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले को लेकर जल्द ही नियम में बदलाव किए जाएंगे और इस योजना को राज्य में चालू किया जाएगा। सिक्किम सरकार के इस फैसले से राज्य की हजारों महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इन्हें भी पढ़े।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत।
सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ बैठक में सिक्किम के प्रधानमंत्री तमांग ने कहां की इसके द्वारा सरकारी कर्मचारियों को अपने बच्चे और परिवारों की बेहद देखभाल करने में काफी मदद मिलेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि इस का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। आने वाले हफ्तों में सिक्किम सरकार इसमें जोड़ी नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
बच्चों के परवरिश में होगा इजाफा।
सरकारी कर्मचारियों की समस्या बहुत पहले से ही रहती थी क्योंकि उन्हें अपने बच्चों के देखभाल का समय नहीं मिलता था। इसी समस्या का समाधान करते हुए सिक्किम सरकार ने 1 साल की मेटेरनिटी लीव लागू कर दिया है। इससे मां को अपने बच्चे के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा जिससे बच्चे की परवरिश पर काफी असर पड़ेगा।
साथ में पिता को भी 1 महीने की छुट्टी दी जाएगी जिससे वह पत्नी और बच्चे की देखभाल सही तरीके से कर सके। सिक्किम सरकार का यह फैसला मां बनने वाली कर्मचारियों के लिए सबसे बेहतर माना जा रहा है।
आगे पढ़े।