मंडी में अनाज का बिजनेस कैसे शुरू करें?

मंडी में अनाज का बिजनेस कैसे शुरू करें?: दोस्तों आज हर कोई एक ऐसे बिजनेस की चाह रखता है जिसमें हमेशा मांग बनी रहे। साथ ही जिसमें रॉ मटेरियल या जो सामान लगे वह आसानी के साथ मार्केट में मिल जाए। दोस्तों आपने अनाज की मंडी का नाम तो सुना ही होगा जहां पर भारत के किसान अपनी फसल को बेचते हैं।

दोस्तों मंडी में आप एक अच्छे व्यापारी बन सकते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि आपको कई लोग मंडी में अनाज की खरीद और बिक्री करके लाखों रुपए महीना कमा रहे हैं। अब समस्या यह आती है कि मंडी में अनाज का बिजनेस तो हर कोई करना चाहता है, लेकिन मंडी में व्यापारी बनाने की पूरी जानकारी नहीं मिलती है।

आज के लेख में आपके लिए बस इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं।इसके अलवा हम बात करेंगे मंडी का व्यापार क्या होता है। मंडी में अनाज खरीदने और बेचने की योग्यता क्या है पर जरूरी इंतजाम क्या करने पड़ते हैं। मंडी में व्यापारी बनने की प्रोसेस क्या होती है और हम बताएंगे कि आखिर मंडी में अनाज खरीदने और बेचने पर आपको कुल इन्वेस्टमेंट कितना करना होगा। साथ में कुछ प्रॉफिट मार्जिन कितना होगा। और अंत में हम आपको कुछ ऐसी जरूरी टिप्स बताएंगे जिसमें आप मंडी के व्यापारी बनकर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। तो इस तरह से अगर आपको मंडी व्यापारी बनना है तो इस लेख को पूरा अंत तक जरूर पढ़े।

मंडी का व्यापार क्या होता है? 

मंडी व्यापार को गल्ले के व्यापार के नाम से भी जाना जाता है। मंडी में जो किसान अपना अनाज बेचने आते हैं उनसे आपको अनाज लेना है या खरीदना है। थोड़ा दाम बढाकर या फिर थोड़ा रुककर आप जब अनाज के दाम बढ़ जाते हैं तो बड़े व्यापारियों को या बड़ी मंडियों में जाकर बेच सकते हैं। उस अनाज को आप चाहे तो अनाज को स्टोर करके सरकारी नियम के अनुसार कुछ समय बाद अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। इसी प्रकिया को मंडी व्यापार के नाम से जाना जाता है। दो तो आप चाहे तो अनाज डायरेक्ट किसानों से भी खरीद सकते हैं जिसमें आपको मुनाफा थोड़ा ज्यादा हो सकता है। 

मंडी में अनाज खरीदने और बेचने की योग्यता और जरूरी इंतजाम। 

दो तो आपको आपके जिले की मंडी के अनुसार लाइसेंस या फिर कई मंडी बिना लाइसेंस के भी व्यापार करने की इजाजत देती है। उसकी जानकारी लेना होगा। उस हिसाब से आपको लाइसेंस लेना पड़ेगा अपनी मंडी से। इसके अलावा दो तो जीएसटी लाइसेंस है। आपको जहां पर भी दुकान लगानी है, दुकान लेना होगा, मैन पावर की जरूरत पड़ेगी। इस तरीके से आप मंडी में अपना अनाज खरीदने का व्यापार शुरू कर सकते हैं। 

मंडी में व्यापारी बनाने की प्रोसेस क्या होती है। 

मंडी का व्यापारी बनने के लिए आप स्थानीय मंडी अधिकारी से बात करके दो तरीके से बिजनेस कर सकते हैं। पहला आपको मंडी का लाइसेंस लेना होता है जोकि हर एक राज्य में अलग अलग तरीके से दिया जाता है। दूसरा तरीका आप धारक किसान से खरीद सकते हैं बिना किसी लाइसेंस के।

लेकिन फिर भी अगर आप अपने राज्य की मंडी में व्यापार करने का प्रोसेस करना जानना चाहते हैं तो उससे जानने के बाद ही इस बिजनेस को शुरू करें। उत्तर प्रदेश सरकार में तो लगभग मंडी में अनाज खरीदने बेचने का बिजनेस आप लगभग ₹10,000 में ले सकते हैं। तो इस तरीके से हर एक राज्य का अलग अलग नियम है, अलग अलग प्रोसेस है जो कि आपको मंडी का व्यापारी बना सकता है। 

मंडी में अनाज का बिजनेस शुरू करने में कुल इन्वेस्टमेंट कितना होगा।

तो मंडी का व्यापार में आपको अगर ज्यादा मुनाफा कमाना है तो आपके पास पूंजी अच्छी होनी चाहिए। अगर हम एक एवरेज लागत की बात करें तो आप बहुत ही छोटे लेवल पर मंडी में अनाज खरीदने और बेचने का बिजनेस लगभग 2 से 3 लाख रुपए में शुरू कर सकते हैं। वहीं अगर मीडियम लेवल पर बात करें तो 500000 में शुरू कर सकते हैं और बड़े लेवल पर अगर आप इस बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो लगभग 1000000 में भी शुरू कर सकते हैं। तो इस तरीके से आप इतनी लागत में इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। 

मंडी में अनाज का बिजनेस में कुल कमाई कितनी होगी? 

दोस्तो कमाई की अगर बात करें तो हम एक एग्जांपल ले लेते हैं जैसे कि अगर अभी अगस्त में सोयाबीन आ जाएगा जिसकी कीमत लगभग 4000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल होती है। उस समय मंडियों में तो आप अपने अगर 100 क्विंटल सोयाबीन खरीद कर रख लिया है और जब आप सोयाबीन की बुवाई होती है तब उस अगर सोयाबीन को बेचते हैं मतलब जब सोयाबीन की बुवाई होती है इसी जून या जुलाई में तब अगर इससे बेहतर तो यही सोयाबीन 10000 से 12 हज़ार रुपए प्रति क्विंटल में बेच सकते हैं।

इस तरह से आप प्रति क्विंटल लगभग ₹6,000 का मुनाफा कमा सकते हैं और 6000 का मुनाफा कमाकर आप लगभग ₹6 लाख का एक झटके में कमा सकते हैं। यही कैलकुलेशन आप दूसरी फसलें जैसे कि गेहूं, मक्का, चना आदि के लिए भी कर सकते हैं और इनमें भी ऐसा ही आप मुनाफा कमा सकते हैं। इस तरह से आप देख सकते हैं दोस्तों सोयाबीन हुआ या फिर दूसरे अनाज हुआ बहुत ही कम लागत में आप बहुत अधिक दाम में और बहुत अधिक मुनाफा के साथ इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। 

कुछ जरुरी टिप्स जो आपको इस अनाज के व्यापार में हेल्प करने वाली हैं। 

दोस्तों स्टार्टिंग में आप डायरेक्ट किसानों से खरीदे अनाज या फिर जो भी सोयाबीन वगैरा जो भी खरीदना चाहते हैं। मंडी में अगर लाइसेंस से बिजनेस शुरू करेंगे तो ज्यादा अच्छा हुआ क्योंकि बहुत सारी ऐसी सब्सिडी होती है। कुछ सरकारी प्लान होते हैं जो आपको डायरेक्ट हेल्प करेंगे। अगर आप के पास लाइसेंस होता है छोटे लेवल से शुरू करें उसके बाद धीरे धीरे अपने लेवल को बढ़ाते जाएं। मीडियम लेवल पर शुरू करें।

फिर उसके बाद ही अच्छे खासे इन्वेस्टमेंट के साथ आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। हर एक फसल का ट्रेंड जरूर देखें। दोस्तों आप यह देखिए कि अगर सोयाबीन पर आपने अगर लास्ट ईयर खरीदा होता अगस्त में तो उसकी जो कॉस्ट है वो अभी जुलाई में क्या हुई होगी। इस तरीके से आपको ट्रेंड पता चल जाएगा कि एक साल में बुवाई के समय कितना दाम बढ़ जाते हैं तो उस हिसाब से आप आपका मुनाफा भी देख सकते हैं। कितना मुनाफा कमा सकते हैं।

FAQ:

मंडी में अनाज का बिजनेस शुरू करने में कितने रुपए लगेंगे?

मंडी में अनाज का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ₹400000से ₹500000 लगेंगे।

मंडी में अनाज का बिजनेस करके कितना कमाया जा सकता है?

मंडी में अनाज का बिजनेस करके आप प्रति क्विंटल 4000 से 6000 कमा सकते हैं।

मंडी में अनाज का बिजनेस करने के लिए क्या जरूरी चीज होना चाहिए?

अपने अनाज को मंडी तक पहुंचाने के लिए वाहन और मेन पावर आपको इस बिजनेस में जरूर लगेगा।

निष्कर्ष:

तो इस तरह से हमने आपको इस लेख में मंडी में अनाज का बिजनेस कैसे शुरू करें, कैसे खरीदें, कैसे बचे, क्या प्रोसेस होती ऐसे तमाम तरह की जानकारी दी है। अगर आपके पास बहुत सारे खेत है तो आप खुद का अनाज के इस्तेमाल से मंडी का व्यापार कर सकते हैं। आशा करता हूं कि दोस्तों यह लेख आपको पसंद आया होगा और साथ है इससे आपको कई सारे आईडिया भी मिला होगा। इसलिए को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment