मक्का जाने के लिए महिला ने जमा किए थे 5 लाख से अधिक रुपये, दीमक ने काट खाई सारी नोट।: मक्का जाने का एक बुजुर्ग महिला का कई सालों का पुराना सपना। महिला ने इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी जिंदगी की कमाई जोड़ी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और उन पैसों को दीमक खा गए। मलेशिया में रहने वाले इस महिला के पोते ने सोशल मीडिया के जरिए इस जानकारी को दिया। सोशल मीडिया पर डाली गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि नोटों के बंडलों को दीमक ने पूरी तरिके से खा चुके है। बक्से में रखे सभी नोटों का हालत ही बदल गया है।
इन्हें भी पढ़े।
लाखों की राशि हुई खराब।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 30000 मलेशियन करेंसी यानी लगभग 5.40 लाख रुपये की राशि एक डिब्बे में डाल कर रखी थी। इस पैसों से महिला ने 2024 में अपनी मक्का की पवित्र यात्रा करने का प्लान बना रही थी। महिला का सपना तब बिखर गया जब उसने बक्सा खोला और देखा कि सारे पैसे को दीमक चबा गए हैं। नोटों की हालत दीमकों ने इतनी खराब कर दी है कि उसकी अब कोई वैल्यू नहीं है।
दादी के लिए पोते नें ली थी बैंक से मदद।
महिला का पोता खैरुल अजहर अपने सामने ही दादी का सपना को टूटते हुए देखा। उसने इस हालत को ठीक करने के लिए कुछ करेंसी को स्टेट बैंक ऑफ एशिया में ले जाकर बदलवाने का भी कोशिश की। लेकिन आधी रकम को ना ही ठीक किया जा सकता है और ना ही उसे बदल वाया जा सकता है। यह घटना होने के बाद लड़के ने साथ में यह भी लिखा दी इस बात का संदेश है कि उसकी दादी का अभी मक्का जाने का समय नहीं आया है। साथ ही उसने यह भी सब को सलाह दी कि पैसा को घर में कहीं भी इकट्ठा करके ना रखें।
आगे पढ़े।