Monsoon Rain Alert: हिमाचल, दिल्ली और महराष्ट्र जैसे इन राज्यों में 2 अगस्त तक होगी मूसलाधार बारिश।

Monsoon Rain Alert: हिमाचल, दिल्ली और महराष्ट्र जैसे इन राज्यों में 2 अगस्त तक होगी मूसलाधार बारिश।: इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आने वाले 5 दिनों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटका, राजस्थान और तेलंगाना सहित कई और राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इस साल मुंबई में और उधर बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।

गुरुवार के दिन मुंबई शहर रेड अलर्ट पर था और शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण मुंबई में कई सारे समस्याएं देखने को मिल रही है जैसे जलजमाव, खतरनाक गड्ढे, बिजली कटौती, बिजली के झटके, ट्रेन सेवाओं में देरी और बाढ़ आदि। भारी बारिश के कारण ठाणे जिले में स्कूल और कॉलेज को बंद करने की घोषणा कर दी है।

इन्हे भी पढ़े।

2 अगस्त तक का फोरकास्ट।

उत्तरी पश्चिम भारत 

28 से 31 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में हल्की और भारी बारिश बारिश होने का संभावना है। 28 से 29 जुलाई के दौरान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की आशंका है।

दक्षिणी भारत

आने वाले 24 घंटे के दौरान कर्नाटका और तेलंगाना जैसे इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मध्य भारत

अगले 48 घंटों तक इस क्षेत्र में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है जो कि अलग-अलग स्थानों पर देखा जा सकता है। साथ ही आने वाले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के लिए संभावना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के इलाके में बहुत बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत

28 से 31 तारीख के बीच में ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की,मध्यम और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई को हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होगी। साथी 29 से 31 जुलाई के दौरान झारखंड में और 30 एवं 31 जुलाई को बिहार में भारी बारिश होगी।

आगे पढ़े।

Leave a Comment