मुंबई में लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश, स्कूल और कॉलेज हुए बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।

मुंबई में लगातार हो रही है मूसलाधार बारिश, स्कूल और कॉलेज हुए बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।: भारत के मुंबई शहर में भारी बारिश का कहर लगातार बना हुआ है। महाराष्ट्र के कई इलाके में मूसलाधार बारिश हो रहा है जिससे वहां की हालत खराब है। परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई में मौसम विभाग ने हेलो अलर्ट जारी कर दिया है।

शुक्रवार को दिन अलग-अलग इलाके में भारी बारिश होने का संभावना जताई जा रही है। महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर वाले इलाके में भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। जुलाई में बारिश की सभी रिकॉर्ड टूट गया है, पिछले 4 सालों में ऐसा 2 बार हुआ है जब जुलाई महीने में 1500 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

इन्हे भी पढ़े।

मुंबई को शुक्रवार के दिन भारी बारिश होने की संभावना है और साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। तेज बारिश के चलते मुंबई के कई सड़कों में गड्ढे हो गए हैं जिससे आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण ठाणे और पालघर की हालत खराब।

महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते ठाणे जिले और पालघर जिले की हालत बहुत खराब है। ठाणे जिले में कई जगहों पर घुटने भर पानी भर गया है और साथ ही लैंडस्लाइड होने की भी संभावना है। इस कारण से हजारों लोगों को सुरक्षित इलाकों पर पहुंचाया गया है। कलवा शहर में एक 32 साल का व्यक्ति ज्यादा जलजमाव के कारण नाले में बह गया। साथ ही मुंबई के कई सारे झील पानी से भर गए हैं जिससे लोगों को बड़ी तकलीफ हो रही है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment