Nitin Desai Suicide: ‘जोधा अकबर’ और ‘लागन’ जैसी फिल्मों के सेट बनाने वाले आर्ट डायरेक्ट नें कि खुदखुशी, स्टूडियो में लगाई फांसी।

Nitin Desai Suicide: ‘जोधा अकबर’ और ‘लागन’ जैसी फिल्मों के सेट बनाने वाले आर्ट डायरेक्ट नें कि खुदखुशी, स्टूडियो में लगाई फांसी।: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की खुदखुशी का खबर सामने आई है जिससे सब लोग हैरत में आ गए हैं। नितिन देसाई ने मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाई है। नितिन देसाई का उम्र 57 साल हो रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार नितिन देसाई लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले ही नितिन देसाई पर एक एडवरटाइजिंग एजेंसी ने धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। बॉलीवुड सिनेमा जगत को अपनी कला से कई क्लासिक फिल्में देने वाले नितिन देसाई के इस फैसले के बाद सब लोग सदमे से जूझ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े।

नितिन देसाई बार-बार करते थे इनकार।

इस साल मई के महीने में नितिन पर एक ऐड एजेंसी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। एड एजेंसी का यह आरोप था कि नितिन ने उनसे 3 महीने तक काम करवाए थे लेकिन फिर उन्हें पैसे ही नहीं दिए। ऐड एजेंसी ने 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था। लेकिन नितिन देसाई ने हर बार इस आरोपों को नकारा और इसे गलत ठहराया था। नितिन के साथ काम कर चुके नील नितिन मुकेश ने ट्विटर पर इन्हें श्रद्धांजलि दी।

4 बार जीत चुके हैं नेशनल अवॉर्ड।

नितिन देसाई देवदास, हम दिल दे चुके सनम, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पाओ जैसे फिल्मों के सेट डिजाइन कर चुके हैं। नितिन देसाई को एक बार नहीं बल्कि 4 बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। आखरी बार उन्होंने पानीपत फिल्म में काम किया था। नितिन देसाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उन्होंने सेट बनाने के लिए 13 दिन और 13 रात तक लगातार काम किया था। इस बात से पता चलता है कि वह कितने मेहनती थे।

आगे पढ़े।

Leave a Comment