ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इस बड़े दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिला जगह।: विश्व कप 2023 शुरू होने में अब कुछ ही महीने बाकी रह गए हैं, ऐसे में सभी देश अपने अपने टीम ऐलान कर रहे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विश्व कप 2023 के लिए प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार विश्व कप 2023 भारत में खेला जाना वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया को इस बार विश्व कप जितने का प्रथम दावेदार मना जा रहा है।
भारत में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल नहीं किया है। वही ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर इस बाहर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। टीम चुनने वक्त ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्शन कमेटी ने कहा है कि भारत के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए यही टीम चुनी गई है। विश्व कप 2023 के लिए इन्हीं खिलाड़ियों में से किन्ही 15 को चुना जाएगा।
इन्हें भी पढ़े।
विश्व कप का शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाला है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तानी का कमान पेट कमिंग्स को सोपा गया है। आपको बता दें कि मार्नस लाबुशेन को टीम में ना चुनने का फैसला बहुत ही चौंकाने वाला है। इन्होंने अभी तक अपने वनडे करियर में 30 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उनका औसत 31.37 का है। ऑस्ट्रेलिया सिलेक्शन कमिटी ने बताया है कि 15 सदस्यों के टीम का ऐलान विश्व कप से पहले किया जाएगा।
विश्व कप के तुरंत पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस नहीं देख सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह चोट से जूझ रहे हैं इसलिए उन्हें विश्वकप से कुछ दिन पहले तक आराम दिया जा सकता है।
आगे पढ़े।