Pakistan Train Derailed: पाकिस्तान में हुआ रेल हादसे में 25 लोगों ने गवई जान, 80 से अधिक लोग हैं घायल, पटरी से उतरे 10 डिब्बे।: पाकिस्तान में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। रविवार के दिन सहजादपुर और नवाबशाह के बीच सहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रावलपिंडी जाने वाली हजारा एक्सप्रेस की दुर्घटना हो गई है। इस दुर्घटना में हजारा एक्सप्रेस के लगभग 10 बोगियां पटरी से नीचे उतर गई है। इस दुर्घटना में मरने वाले की संख्या समय के साथ बढ़ते जा रही थी।
कुछ समय पहले बताया गया था कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है लेकिन अब यह बढ़कर 25 हो गई है। इस दुर्घटना में अभी तक 80 लोगों को घायल के रूप में पहचाना गया है। पाकिस्तान में ऐसी कई बार बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं हो चुकी है, और इन घटनाओं में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गवाई है। इसके अलावा अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने में विफल हो रहे हैं।
इन्हें भी पढ़े।
रिपोर्ट के मुताबिक, घायल यात्रियों को नवाब शाह के पीपुल्स मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। हालांकि इस दुर्घटना में और भी अधिक लोगों की घायल होने का खबर है। रेल अधिकारियों ने यह अभी तक नहीं बताया है कि ट्रेन के पटरी से उतरने का क्या कारण है। रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया है कि दुर्घटना में 10 डिब्बे पटरी से उतर गई थी। इसके बारे में अधिकारी और भी जानकारी जुटा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि इसमें और भी अधिक लोगों को घायल होने की आशंका है क्योंकि ट्रेन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। साथ ही पुलिस ने कहा है कि प्रभावित रोगियों से यात्रियों को निकालने के लिए बचाओ प्रयास फिलहाल किया जा रहा है।
आगे पढ़े।