पोहा बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करें?: नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बताएंगे किस तरीके से आप ढाई लाख रुपए में पोहा बनाने की यूनिट या पोहा मिल खोल सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी हम आपको देंगे। दोस्तों आपने देखा होगा कि पोहा खाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। ब्रेकफास्ट में पोहा बनता है। अगर पाचन और साथ में ही पोहा को बनाना बहुत आसान होता है और पोहा का मार्केट धीरे धीरे बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है तो ऐसे समय में आप अगर पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो एक अच्छा मुनाफे का सौदा होगा।
तो आज हम इस लेख में आपको बताने वाले हैं कि किस तरीके से आप ढाई लाख रुपए की पोहा बनाने की यूनिट लगाकर आसानी के साथ मुनाफा कमा सकते हैं। तो अंत तक बने, रहे हम इस लेख में पोहा बनाने से संबंधित पूरी जानकारी आपको देने वाले हैं जिसमें हम आपको बताएंगे कि क्या कितना इन्वेस्टमेंट होगा, कितनी कमाई होगी, क्या रॉ मटेरियल लगेगा, क्या मशीन लगेगी? पोहा बनने के बाद वह कहां पर आप बेचे? क्या लाइसेंस लगेगा? तो चलिए फिर शुरुआत करते हैं।
पोहा बनाने का बिज़नेस में रॉ मटेरियल क्या लगेगा?
तो पोहा चावल से बनता है। इसलिए इसे बनाने के लिए धान की जरूरत पड़ती है और इसलिए इसको बनाने के लिए आपको अच्छी खासी मात्रा में धान को खरीदना होगा। धान को आप मंडी से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन खरीद सकते हैं या फिर आप डायरेक्ट किसान से भी खरीद सकते हैं। तो धान खरीदना आसान है। आप डायरेक्ट किसान से खरीदेंगे तो वो और कम कीमत में आपको मिल जाएगा।
पोहा बनाने का बिज़नेस में मशीन कौन सी लगेगी।
अगर आप फुली ऑटोमेटिक मशीन खरीदना चाहते हैं तो 5 लाख से लगभग 13 से 14 लाख की आती है। लेकिन आप अलग अलग मशीन भी खरीद सकते हैं और ये मशीन जो मैं आपको बता रहा हूं यह उपकरण आपको आसानी के साथ एक से डेढ़ लाख रुपए में आ जाएंगे जिनमें पोहा रोस्टर मशीन है या फिर पोहा मेकिंग मशीन है। पोहा ग्रेडर क्लीनिंग मशीन है तो आप लेकर मशीन है। यह मशीन आपको आसानी के साथ मिल जाएंगी।
पोहा बनाने का बिज़नेस में कितनी लागत आएगी।
लागत की अगर बात करें तो खादी कमीशन ने एक रिपोर्ट बनाई है तो उसमें उन्होंने ₹2,50,000 के इन्वेस्टमेंट में आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं कि 2,50,000 आपको किस तरीके से लगेंगे। इसके बारे में हम बता देते हैं। आपको 500 वर्ग फीट स्पेस में आप यूनिट लगा सकते हैं तो इसमें लगभग ₹1 लाख खर्च करने होंगे।
आपको सब सामान वगैरा सब रखने के लिए और उसको इंतजाम करने के लिए। इसके अलावा आपको पोहा मशीन है, भट्टी पैकिंग मशीन ड्रॉ में इन सब पर ₹1 लाख खर्च होगा तो इस तरीके से यह 2 लाख खर्च हो गया। अब जो ₹50,000 खर्च होंगे वह होंगे आपको जो वर्किंग कैपिटल मतलब आपको रॉ मटेरियल लेने में एक महीने का। तो इस तरीके से ढाई लाख रुपए में आप इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं।
पोहा बनाने का बिज़नेस में कमाई कितनी होगी।
दोस्तों अब कमाई आप देख लीजिए कि पोहा बनाने की मिल आप जहां खोलते हैं तो जितने का आप। अगर मान लीजिए रॉ मटेरियल आपने 1 लाख का लाए हैं तो लगभग 30 से 40 परसेंट का मुनाफा आपको हो सकता है। मतलब जैसे कि मानकर चलिए आपने ₹1 लाख का रॉ मटेरियल लाए हैं उससे आपने पोहा बनाया है तो आप आसानी के साथ 30000 से 40000 रुपए उस पर मुनाफा कमा सकते हैं। मतलब 1 लाख लगाएं तो आपके 1,40,000 वापिस आ जाएंगे।
पोहा बनाने का बिज़नेस में इनको कहां पर बेंचे।
तो पोहा आप लोकल मार्केट में बेच सकते हैं। पर ऑनलाइन अपना खुद का ब्रांड बनाकर आप मार्केट में सेल कर सकते हैं। इंडियामार्ट है फ्लिपकार्ट, है एमेजॉन है, इन पर आप आसानी के साथ बेच सकते हैं। कई बिगबास्केट है और बिग बाजार है। इन पर भी बेच सकते हैं आप साथ में आपके लोकल मार्केट में भी आप बेच सकते हैं या फिर खुद का वेबसाइट बनाकर भी बेच सकते हैं।
पोहा बनाने का बिज़नेस में लाइसेंस और परमिशन कहां से लें।
अगर लाइसेंस और परमिशन की बात करें तो आप जहां भी रह रहे हैं तो जिला सरकार से आपको इसकी परमिशन लेनी होगी। साथ में ही लाइसेंस आपको यह खाने योग्य पदार्थ है तो आपको एफएसएसएआई आपको एक लाइसेंस लगने वाला है। जिसकी को लगभग 5000 से 6000 आती है तो आप लाइसेंस ले लीजिए तो यह 2 से 3 लाइसेंस आपको जरूरत पड़ेगी और अधिक भी। अगर आपको जानकारी लेना है कि क्या क्या लाइसेंस लगेगा तो आपके जो जिला उद्योग विभाग है वहां से आपको जानकारी मिल सकती है।
FAQ:
पोहा बनाने का बिजनेस में कितना इन्वेस्टमेंट का जरूरत पड़ता है?
पोहा बनाने का बिजनेस में आपको 200000 से 300000 तक का जरूरत पड़ता है।
पोहा बनाने का बिजनेस शुरू करके कितना कमा सकते हैं?
पोहा बनाने का बिजनेस शुरू करके आप महीने काम 20,000 से 30,000 बड़े आराम से कमा सकते हैं।
पोहा बनाने का बिजनेस में पोहा बन जाने के बाद कहां बेचे?
पोहा बनाने का बिजनेस में पोहा बन जाने के बाद आप उसे लोकल एरिया या फिर ऑनलाइन वेबसाइट जैसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट पड़ बेच सकते हैं।
निष्कर्ष:
दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको बताया कि पोहा बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें? दोस्तों धीरे-धीरे करके पोहा का डिमांड और उसको बहुत ही ज्यादा बनते जा रहा है और इसे ब्रेकफास्ट के तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा है। ऐसे में आप इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो आप बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी हमने ऊपर दिए गए लेख में बताया है जिसे पढ़कर आपको एक अच्छा आईडिया मिल जाएगा। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।