पुदीना की खेती का बिज़नेस कैसे करें?

पुदीना की खेती का बिज़नेस कैसे करें?: दोस्तों पहले जो खेती के बारे में कहा जाता था कि खेती घाटे का सौदा है। आज यह बात सही नहीं बैठती है क्योंकि आज किसान इतना ज्यादा जागरूक हो गया है कि आज वह परंपरागत खेती के साथ फलों, सब्जियों, फूलों और औषधियों आदि अधिक मुनाफा देने वाली फसल अपने खेत में लगा रहा है।

इसलिए आज बहुत से युवा अपनी अपनी नौकरी छोड़कर खेती की ओर अपना रुख मोड़ रहे हैं। तो आज के लेख में हम आपको 1200 से 1800 लीटर ऑयल वाली और तीन फसल पुदीना की बात कर रहे हैं। पुदीना की सबसे अच्छी बात यह है कि यह 100 दिन में तैयार हो जाती है जिससे मुनाफा बहुत जल्दी मिल जाता है और इसकी तेल की कीमत 1200 से 1800 प्रति लीटर है। इस लेख में आपको पुदीना से संबंधित पूरी जानकारी देने वाले हैं। आप हमारे साथ अंत तक बने रहें।

पुदीना की खेती का बिज़नेस में जरूरी इंतजाम क्या क्या करने पड़ेंगे। 

तो अगर पुदीना खेती आप करना चाहते तो आपको खेत में मिट्टी का आपको अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना होगा। मिट्टी जो है सिक्स पॉइंट फाइव से सात पीएच की होनी चाहिए। साथ ही मिट्टी में पानी की निकासी होना चाहिए तो खेत में आपको मिट्टी का अच्छे तरीके से इस्तेमाल करना होगा। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में पानी।

दूसरे नंबर पर आपको आपके खेत में पानी की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी, जो कि 20 से 25 दिन बाद आपको अंतराल में पानी देना पड़ता है। गोबर खाद की जरूरत पड़ेगी जो कि अंतिम जुताई पर डालनी पड़ती है। पुदीना के बीज या फिर पौध रोपाई के लिए आपको जरूरत पड़ने वाली है तो यह जरूरी इंतजाम आपको लगेंगे। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में समय क्या रखना है। 

तो दोस्तों आम तौर पर अगर पुदीना में सबसे अच्छा तेल जो निकलता है वह जनवरी, फरवरी या मार्च में बोई जाने वाली पुदीना से निकलता है। तो अगर इस समय आप बुवाई करते हैं पुदीना की तो उसमें तेल की मात्रा ज्यादा होती है। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में बुवाई करने का तरीका।

दो तरीके से कर सकते हैं या तो आप बीच रोपित कर दीजिए या फिर बीज से पहले आप नर्सरी तैयार कर लीजिए और नर्सरी जैसे बड़ी हो जाए तो एक एक पौध को आप खेत में रोपित कर सकते हैं। तो अगर खेत में आप नर्सरी की सहायता से रोपण करते हैं तो उसमें जो पुदीना निकलती है उसमें तेल की मात्रा ज्यादा निकलती है। तो इस हिसाब से आपको चयन करना है। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में सिंचाई का महत्व।

दोस्तों पुदीना में जैसे आपने पुदीना लगाया है तो 20 दिन के अंतराल में आपको पुदीना में पानी देना होता है क्योंकि पुदीना की खेती में नमी बरकरार रखना पड़ता है और नमी को बनाए रखने के लिए आपको समय समय पर खेती में पानी भी देना पड़ेगा। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में कटाई का समय।

तो पुदीना की सबसे अच्छी खासियत यह है कि आप पूरे अगर एक बार आपने रोपित कर दिया तो इसको दो बार आप कटाई कर सकते हैं। पहली कटाई आप कर सकते हैं रोपाई के 100 से 120 दिन बाद। यह पहली कटाई हो गई। उसके बाद 70 से 80 दिन बाद आप दूसरी पत्तियों की कटाई भी कर सकते हैं। तो इस तरीके से यह दो बार एक बार लगाने पर दो बार आपको फसल देती है। इसीलिए यह पुदीना की खेती बहुत ज्यादा लाभदायक है और बहुत ज्यादा मुनाफे वाली खेती है। 

पुदीना खेती में लागत और कमाई क्या है?

दोस्तों अगर पत्तियों की बात करें तो अगर आप एक एकड़ में लगाते हैं तो लगभग 30,000 को आपको खर्चा आता है और अगर कमाई की बात करें तो 70000 से 80000 रुपए की आप पत्तियां में सकते हैं। यह मुनाफा है और अगर यही पत्तियों से आप अगर ऑयल निकालने का संयंत्र लगाने की मशीन लगाते हैं। मानकर चलिए कि डेढ़ से 2 लाख तक का मुनाफा हो सकता है। तो इस तरीके से आप एक एकड़ में इतनी ज्यादा कमाई कर सकते हैं। 

पुदीना खेती से बिजनेस करने का तरीका क्या है।

दोस्तों या तो आप पुदीना स्वयं अपने खेत में लगाकर पत्तियों को बेच सकते हैं या फिर स्वयं भी ऑयल निकालकर कंपनियों को भेज सकते हैं या फिर आप किसी बड़ी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कर सकते हैं। शुरुआत में आपको पुदीना की पत्तियां। फिर तेल निकालकर बेच सकते हैं। आप कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी कर सकते हैं। आप जो मेंथा है या फिर पुदीना है जिसको कांटे फार्मिंग का ऑफर देती हैं। 

पुदीना की खेती का बिज़नेस में जरुरी टिप्स क्या है? 

तो दोस्तों ऑयल में ज्यादा फायदा है फिर भी अगर ज्यादा आपको फायदा करना है तो आप ऑयल बनाकर ही बेचे। इसके अलावा दोस्तों आप कंपनी से किसी भी कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लिए आप अनुबंध कर सकते हैं। आप पुदीना की पत्तियों को अपने लोकल मार्केट में या फिर होलसेल मार्केट में बेचकर भी मुनाफा कमा सकते हैं। आप बीज खरीदकर पौधा रोपण करें। दोस्तों क्योंकि पौधा रोपण अगर हम नर्सरी तैयार कर लेते तो उसमें तेल ज्यादा निकलता है।

FAQ:

पुदीना की तेल का कितना कीमत होता है?

पुदीना की तेल का कीमत 1200 से 1800 तक होता है।

पुदीना को बड़ा होने में कितना दिन लगता है?

पुदीना को बड़ा होने में 100 दिन का समय लगता है।

पुदीना की खेती करने में कितना रुपया लगेगा?

पुदीना की खेती करने के लिए आपको ₹30000 की जरूरत पड़ सकती है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको पुदीना की खेती का बिजनेस कैसे करें? से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताएं हैं। दोस्तों यह एक ऐसा बिजनेस है जिसे आप अपने घर में ही बैठकर कर सकते हैं। पुदीना की खेती करके आप बहुत पैसे कमा सकते हैं क्योंकि इसकी तेल की कीमत बहुत अधिक होती है। दोस्तों अगर आप गांव में रहते हैं या आपके पास खेत खाली है तो आप इसका बिजनेस कर सकते हैं। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment