सहजन की खेती का बिज़नेस कैसे करें?

सहजन की खेती का बिज़नेस कैसे करें?: दोस्तों आज हम एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर 10 साल तक पैसा कमा सकते हैं। आजकल कई लोगों का दोस्तो खेती को रुझान बहुत बढ़ रहा है क्योंकि खेती अब घाटे का सौदा न बनकर फायदे का सौदा बनता जा रहा है। आज हम आपको औषधीय फसल सहजन खेती के बारे में बता रहे हैं जिसको मौरंग और अंग्रेजी में ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सहजन की खेती को आपको क्यों करना चाहिए। आखिर क्या लाभ होते हैं साथ में खेती करने के तरीके क्या है, सिंचाई मिट्टी का महत्व क्या है, कितनी लागत आएगी, कितनी कमाई आएगी। साथ में हम आपको बताएंगे कि सहजन की खेती से आप लाखों रुपए किस तरीके से कमा सकते हैं। तो चलिए फिर शुरुआत करते हैं।

सहजन की खेती आपको क्यों करना चाहिए। 

दोस्तों सहजन की खेती का इतने सारे लाभ होते हैं कि सहजन की डिमांड मार्किट में बहुत ज्यादा है और इसकी खेती और इसके फलों से दोस्तों 3000 से ज्यादा रोगों में काम आती है और इसमें बहुत सारे विटामिन, पोषक तत्व भरपूर मात्रा में रहते हैं और बहुत ज्यादा उत्पादन होता है। तो सबसे बड़ी बात यह होती है कि 10 साल तक इसका उत्पादन ले सकते हैं और दूसरा लाभ यह है दोस्तों कि इसका हरी पत्ती है, जड़ है, फल है, सभी इसके भाग महत्वपूर्ण होते हैं वह हर किसी ना किसी काम यह जरूर आते हैं। तो इस तरीके से इतने सारे लाभ होने के कारण आपको सहजन, ड्रमस्टिक या मोरंग की खेती जरूर करना चाहिए। 

खेती करने का तरीका क्या है। 

तो दोस्तों खेती करने के तरीके के लिए आपको सबसे पहले खेत को समतल करना होगा और खेत को अच्छे तरीके से मेड़ वगैरा बनानी पड़ेंगी। आप इसकी अप्रैल में बुवाई कर सकते हैं दोस्तों और दो तरीके से आप इसकी बुवाई कर सकते या तो बीज से कर सकते हैं या फिर आप पौध रोपण भी कर सकते हैं। तो अगर हम बात करें एक एकड़ में लगभग दो तो आपको ढाई 100 से 300 ग्राम बीज लगेगा।

वहीं पौधों की अगर बात करें तो दो तो 1000 से 1500 पौधों की आपको जरूरत पड़ेगी। आप एक लाइन से दूसरी लाइन की दूरी 12 रख सकते हैं और एक पौध से दूसरी पौध की दूरी सात फीट रख सकते हैं और दूसरी बात सबसे महत्वपूर्ण यह है कि जब आप इसकी खेती करते हैं तो सितंबर में लगभग इसमें फल आना स्टार्ट हो जाएगा। मतलब यह 8 से 10 महीने की फसल है और 8 से 10 महीने में आपको अच्छा खासा मुनाफा देकर जाएगी। 

सहजन की खेती में लागत कितना होगा।

तो दोस्तों अगर पौध की लागत की बात करें अगर आप पौध लगाते हैं नर्सरी से तो लगभग 20 से 30 रुपए में एक पौधा आ जाता है। वहीं बीज भी आपको आसानी के साथ किसी भी बीज भंडार की दुकान से मिल जाएंगे तो लागत तो ज्यादा लगने वाली है नहीं है सिंचाई भी इसमें ज्यादा देनी नहीं पड़ती है और दूसरी खरपतवार वगैरह खाद वगैरह भी ज्यादा देना नहीं पड़ता है। नेचुरल रूप से यह उगा आता है तो बहुत ही कम लागत में यह आपकी सहजन की खेती स्टार्ट हो जाएगी। 

सहजन की खेती में कितना कमा सकते हैं? 

दोस्तों सहजन की खेती की बात करें तो 8 से 10 महीने में यह खेती तैयार हो जाती है और लगभग अगर हम एक एकड़ की बात करें तो 3000 से 4000 केजी का इसमें ड्रमस्टिक निकलती है मतलब जो इसका फल निकलता है। और अगर इनकी हम कॉस्ट बात करें कि कितना मार्केट में इनकी प्राइस है तो 40 से 50 रुपए केजी मार्केट में प्राइस है। अगर इनको हम 3000 केजी को अगर 40 से इनटू करते हैं तो लगभग 1,20,000 का टोटल मुनाफा हो रहा है।

तो इस तरीके से आप देख सकते कि प्रति एकड़ आप लगभग एक से डेढ लाख रुपए कमा सकते हैं। यही फसल अगर आप 10 एकड़ में करते हैं तो आसानी के साथ आप 10 लाख तक की कमाई कर सकते हैं। तो इस तरीके से दोस्तों सहजन की खेती बहुत अच्छा मुनाफे वाली खेती है। और सबसे अच्छी बात यह कि आसानी के साथ ये उगाते हैं और आप किसी भी तरह के खेत में लगा सकते हैं। 

सहजन की खेती करके सफल कैसे हो सकते हैं। 

सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है दोस्तों कि सहजन की जो फल रहता है, डंडी रहती है उससे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी खोल सकते हैं। इसका पाउडर मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड में रहता है। कई असाध्य बीमारियों में इसका पाउडर इस्तेमाल होता है तो आप उसका भी काफी ज्यादा डिमांड है तो आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल सकते हैं। कई राज्य सरकारें दूसरी और फसलों पर सब्सिडी देती है। बिहार की सरकार देती है तो आप अगर इसकी खेती कर रहे हैं तो एक बार आपके जो कृषि विभाग है, वहां पर जाकर जानकारी एकत्र जरूर करें कि कौन सी सब्सिडी मिलती है।

आप सहजन की खेती के लिए तो वह आपको जानकारी दे देंगे। आप सहजन तोड़ कर उसका फल को डायरेक्ट लोगों के पास भी भेज सकते हैं। प्रति किलो और पांच किलो छह किलो के अच्छे शानदार तरीके से पैकेजिंग करके इससे भी अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। यहां पर सब्जी के ठेले रहते हैं। आप उनसे कांटे कर लें और वहां पर भी आप अपनी ड्रमस्टिक रख सकते हैं। 

FAQ:

सहजन की खेती से कितना कमाया जा सकता है?

सहजन की खेती करके आप एक सीजन में एक लाख से ऊपर कमा सकते हैं।

मार्केट में सहजन की प्रति किलो कितने दाम होती है?

मार्केट में सहजन की प्रति किलो दाम 40 से 50 रूपया रहता है।

सहजन की खेती करने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट चाहिए?

सहजन की खेती करने के लिए आपको 20000 से 20000 चाहिए।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हम आपको बताएं हैं कि आप कैसे सहजन की खेती का बिजनेस शुरू कर सकते हैं और बहुत अच्छा पैसा कमा सकते हैं। सहजन की खेती का बिजनेस आप एक बार करके 10 साल तक पैसे कमा सकते हैं। खेती से जुड़ा बहुत ही अच्छा बिजनेस है आप अपने घर के बगल में ही कर सकते हैं। दोस्तों आशा करता हूं कि इस लेख से आपको कोई ना कोई आईडिया जरूर मिला होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment