टमाटर की कीमतों में हो सकती है गिरावट, महाराष्ट्र और MP से आने वाली है नई फसल, सरकार कर रही है कई बंदोबस्त।

टमाटर की कीमतों में हो सकती है गिरावट, महाराष्ट्र और MP से आने वाली है नई फसल, सरकार कर रही है कई बंदोबस्त।: टमाटर के बढ़ती कीमतों से जल्द ही आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। यह इसलिए माना जा रहा है क्योंकि सरकार ने शुक्रवार को घोषणा किया है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाली है नई फसल के बाद टमाटर की खुदरा कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकता है।

मानसूनी बारिश और दूसरी परेशानियों के चलते टमाटर के सप्लाई चैन में रुकावट आ गई थी जिसके कारण देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 200 से 250 रुपया प्रति किलोग्राम हो गया था।

इन्हें भी पढ़े।

राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में लिखित जवाब देते हुए यह कहा कि महाराष्ट्र के नासिक, औरंगाबाद बेल्ट और नारायण गांव तथा मध्य प्रदेश से नई फसल की आवक बढ़ने से टमाटर की कीमतों में कमी देखने की उम्मीद हो सकती है। साथ ही उन्होंने यह कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण किसानों को टमाटर की फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है जिसके बाद आने वाले समय में इसकी कीमत स्थिर हो सकती है।

टमाटर की कीमतों पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्राइस स्टेबलाइजेशन फंड के तहत उनकी खरीदारी शुरू कर दी है और उन्हें उपभोक्ताओं को काफी कम दाम पर उपलब्ध करा रही है। टमाटर को शुरू में रिटेल कीमत ₹90 प्रति किलोग्राम पर बेचा जा रहा था लेकिन 16 जुलाई को इसे घटाकर ₹80 प्रति किलोग्राम और 20 जुलाई को इसे ₹70 प्रति किलोग्राम पर दिया गया है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के राज्यों से आने वाली टमाटर के नई फसलों के कारण टमाटर की कीमत में गिरावट देखने की काफी उम्मीद बताई जा रही है। टमाटर की कीमत अभी भी मार्केट में बहुत ज्यादा है जिसे काफी लोग लेने में असमर्थ है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment