ट्रैफिक जाम के कारण बेंगलुरु को हर साल ₹20,000 करोड़ का होता है नुकसान।

ट्रैफिक जाम के कारण बेंगलुरु को हर साल ₹20,000 करोड़ का होता है नुकसान।: कर्नाटका की राजधानी बैंगलोर मे सालों से गंभीर ट्रैफिक जाम लगती है। ऐसा भी कहा जाता है कि बेंगलूर ऐसा शहर है जहां गूगल भी नहीं बता पाता है कि आपको कहीं जगह पर पहुंचने में कितना समय लगेगा। कर्नाटका का आर्थिक स्थिति बेंगलुरु पर ही निर्भर करता है।

भारत की सिलिकॉन वैली का सपना देखने वाले हजारों लोग हर साल यहाँ आते है। पिछले 15 सालों में इसकी आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है और करीब 1.5 करोड़ लोग यहां रहते हैं। सड़कों पर एक करोड़ से अधिक गाड़ियां चलती है। यहां के सीएम ने कहा है कि 2027 तक आबादी से ज्यादा गाड़ियों का संख्याहो सकता है।

इन्हें भी पढ़े।

ट्रैफिक जाम के कारण 20 हजार करोड़ का नुकसान।

हाल ही में एक स्टडी के द्वारा बताया गया है कि बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम के कारण हर साल 20,000 करोड़ रुपए की आर्थिक नुकसान होता है। बैंगलोर को ट्रैफिक समस्या, रेड लाइट सिगनल पर ठहराव, आवाजाही में देरी, भीड़ भाड़, पेट्रोल की हानि जैसे कारणों के चलते 19,725 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्टडी के द्वारा पता चला है कि कर्मचारियों काफी समय ट्रैफिक जाम में फस कर बिताते है जिससे उत्पादकता में काफी नुकसान हुआ।

स्टडी के मुताबिक यह बताया गया है कि ट्रैफिक संबंधी बाधाओं के कारण केवल आईटी सेक्टर को लगभग 7000 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रैफिक जाम की समस्या बेंगलुरु में बढ़ती ही जा रही है छोटे और मध्यम उद्योग व्यवसाय पर भी इसका खूब असर पड़ता है। डिलीवरी सेड्यूल को पूरा करने के लिए सभी लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। इस कारण बेंगलुरु को काफी बड़ा नुकसान हो रहा है।

आगे पढ़े।

Leave a Comment