Worst Traffic City: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम किस शहर में लगता है, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान।

Worst Traffic City: दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम किस शहर में लगता है, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान।: दुनिया भर के बड़े-बड़े शहरों में ट्रैफिक का हाल बहुत ही खस्ता है। कई ऐसे मशहूर शहर है जहां ट्रैफिक के जाम से हमेशा लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में वर्ल्ड ऑफ स्टेटसटिक्स ने हाल ही में दुनिया भर में सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहरों के नाम का लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली यह है कि तीन भारत के शहर शामिल है। आपको बता दें कि खराब ट्रैफिक के कारण दुनिया के कई बड़े शहरों में लोग परेशान रहते हैं।

इन्हें भी पढ़े।

वर्ल्ड ऑफ स्टेटसटिक्स के रिपोर्ट के लिस्ट में लागोस, लॉस एंजलिस, सैन जोस, कोलंबो, ढाका, दिल्ली, शारजाह, कोलकाता, ग्वाटेमाला सिटी और मुंबई जैसे शहर शामिल है। इस लिस्ट में भारत की राजधानी दिल्ली छठे स्थान पर है और इसके अलावा कोलकाता और मुंबई कभी इस सूची में नाम शामिल है। दिल्ली का यही हाल पिछले कुछ महीनों से लगातार चलते हुए आ रहा है। मई 2023 में सबसे खराब ट्रैफिक सिटी का सूची जारी किया गया था और इसके टॉप 10 में भी दिल्ली का नाम शामिल था।

दिल्ली में क्यों लगता है इतना जाम?

देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सिस्टम बहुत ही खराब है, इसका मुख्य कारण यह है कि दिल्ली में सड़क की क्षमता के मुकाबले वाहनों की संख्या ज्यादा है। साथ में दिल्ली में ट्रैफिक से संबंधित नियमों का उल्लंघन भी बड़े मात्रा पर किया जाता है और वहां के लोग ट्रैफिक नियम को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है। दिल्ली में सड़क दुर्घटना भी अधिक मात्रा में पाया जाता है क्योंकि दिल्ली के सड़कों पर वाहन बहुत ही तेजी से चलते हैं।

आगे पढ़े।

Leave a Comment