Yaariyan 2 Teaser: यारियां 2 का टीज़र हुआ रिलीज, दिव्या खोसला का किरदार कर देगा सरप्राइज।

Yaariyan 2 Teaser: यारियां 2 का टीज़र हुआ रिलीज, दिव्या खोसला का किरदार कर देगा सरप्राइज।: साल 2014 में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह स्टारर मूवी यारियां रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दिव्या कुमार ने डायरेक्ट किया था जो ऑडियंस को बहुत पसंद आई थी। ऐसे में दिव्या कुमार एक बार फिर से यारियां 2 को लेकर आ रही है लेकिन इस बार डायरेक्टर के रूप में नहीं बल्कि अहम भूमिका के रूप में दिखेंगी। इस बात का अंदाजा गुरुवार को रिलीज हुआ यारियां 2 के टीज़र को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़े।

यारियां 2 का टीजर हुआ रिलीज।

फिल्म के मेकर्स ने यारियां 2 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था जिसमें दिव्या खोसला कुमार को लीड एक्टर में देखा जा रहा है और उनके साथ में मीजान जाफरी और वी पूरी नजर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने जल्द ही इसका टीज़र भी रिलीज कर दिया। टीज़र देख कर यह अनुमान लगाया जा रहा है की फिल्म का कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। इस फिल्म में लव ट्रायंगल को दिखाया जाएगा। फिल्म में वरीना हुसैन, अनसवारा रंजन, यश दासगुप्ता और प्रिया वारियर जैसे कलाकार दिख रहे हैं।

यारियां 2 कब होगी रिलीज।

इस फिल्म का पहला पार्ट बहुत ही सक्सेसफुल रहा था जिसके 9 सालों के बाद यारियां 2 आ रही है। इस फिल्म को थिएटर में 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी कम बजट में बना था और उसने 40 करोड़ का कारोबार किया था। अब देखना यह होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट लोगों के दिलों में अपना जगह बना पाता है या नहीं। फिल्म पूरी तरीके से यंगस्टर के ऊपर है और यह फिल्म यंग जनरेशन को ही ज्यादा पसंद आएगी।

आगे पढ़े।

Leave a Comment